---Advertisement---

Animal Viral Video: गुस्से से तिलमिला रहा जंगली हाथी एक इशारे में हुआ शांत, वीडियो देख नहीं होगा यकीन

Viral Video: जंगलों में घूमने का कुछ लोगों को काफी शौक होता है। वो अकसर सफारी पर सवार होकर जंगली जानवरों की असली दुनिया देखने निकल पड़ते हैं। लेकिन कभी-कभी उन्हें जानवरों की आरामगाह में खलाल डालना काफी भारी भी पड़ जाता है। आपने अकसर ऐसे Animal Viral Video देखें होंगे। जब जंगल में पर्यटकों ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 17, 2024 3:18 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: जंगलों में घूमने का कुछ लोगों को काफी शौक होता है। वो अकसर सफारी पर सवार होकर जंगली जानवरों की असली दुनिया देखने निकल पड़ते हैं। लेकिन कभी-कभी उन्हें जानवरों की आरामगाह में खलाल डालना काफी भारी भी पड़ जाता है। आपने अकसर ऐसे Animal Viral Video देखें होंगे। जब जंगल में पर्यटकों को देख जावनर गुस्से में आ जाते हैं और मारने के लिए दौड़ पड़ते हैं। ये वीडियो कभी-कभी काफी हैरत में डालने वाले होते हैं। एक ऐसा ही Viral Video इन दिनों खबरों में बना हुआ है। जिसे देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा और ये सबकुछ आपको एक जादू की तरह ही लगेगा।

गुस्से में दौड़ रहे हाथी का Viral Video

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, कुछ लोग जंगल में गाड़ी पर सवार होकर जा रहे हैं। अचानक से इनकी गाड़ी के सामने दो हाथी आ जाते हैं। गाड़ी को अपनी तरफ आता देख इनमें से एक हाथी को काफी गुस्सा आ जाता है और वो गुस्से में गाड़ी की तरफ दौड़ता है।

फिर अचानक से गाड़ी से गाइड उतरता है और गेट खोलकर हाथ से जोर-जोर से बजाने लग जाता है। लेकिन उसके बाद भी हाथी नहीं रुकता है। फिर वो हाथी की तरफ हाथ उठाता है और थमने का इशारा करता है। अचानक से गुस्से में बुरी तरह से तिलमिला रहा हाथी रुक जाता है और वापस लौट जाता है। ये वीडियो काफी हैरान कर देने वाला है।

वीडियो देख नहीं होगा आंखों पर यकीन


इसे travelgram.s नाम के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है। जिस पर अब तक 1 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं तो वहीं कई सारे लोगों के कमेंट भी देखने को मिल रहे हैं। इस वीडियो को 5 फरवरी को अपलोड किया गया था। लेकिन इस पर यूजर्स की काफी अच्छी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026