---Advertisement---

Viral video: डॉगी को बचाने के लिए खतरनाक अजगर से भिड़ गए ये मासूम बच्चे, कर बैठे ये बड़ा कारनामा

Viral video: डॉगी को बचाने के लिए 3 बच्चे किस कदर हर हद को पार करते हुए नजर आए वह आप इस खतरनाक वीडियो में देख सकते हैं। कुत्ते को लेकर उनका प्यार देखने लायक है और लोग इस वीडियो की खूब तारीफ कर रहे हैं। अजगर के खतरनाक जहर से डॉगी को बचाने के लिए ये बच्चे जो करते नजर आए वह शायद किसी के भी होश को उड़ाने के लिए काफी है। मुश्किल समय में घबराने से काम नहीं चलता है और धेर्य से काम करना पड़ता है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 24, 2023 5:19 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral video: बच्चों को मासूम और भोले भाले माना जाता है पर कई बार छोटे बच्चे बड़े कारनामे कर जाते है जो सबको हैरान कर देते हैं। आपने बच्चों की बहादुरी के कई किस्से देखे सुने होंगे पर आज हम आपके लिए जो वीडियो लाए हैं वो यकीनन आपके होश उड़ा देगा। जी हां ये छोटे बच्चों अपने डॉगी को बचाने के लिए विशालकाय अजगर से भिड़ गए और अपने डॉगी की जान बचा ली। ट्विटर पर शेयर किया गया ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इसमें देखा जा सकता है कि एक अजगर ने डॉगी को अपने लपेटे में ले रखा है और जैसे ही बच्चों की नजर इसपर पड़ती है वो बिना अपनी जान की परवाह किए डॉगी को अजगर के चंगुल से छुड़ाने में लग जाते हैं

लकड़ी की सहायता से अजगर का भटकाया ध्यान

https://twitter.com/IamAditi999/status/1693881046302097858?s=20

वीडियो में देख सकते है बच्चों ने एक लकड़ी की सहायता से पहले अजगर का ध्यान भटकाया और एक बच्चे ने उसका अजगर का मुंह पकड़ लिया इसके बाद दो बच्चों ने हाथों ने अजगर की पकड़ को ढीला करने में जी जान लगा दी। इस दौरान डॉगी अजगर की पकड़ में ऐसा जकड़ा होता है कि कुछ और देर होती तो वो दम तोड देता। एक के बाद एक बच्चों ने अजगर की तीन तरफ से अजगर की जकड़ को ढीला किया और डॉगी को आजाद कर दिया। डॉगी अजगर की पकड़ से जैसे ही निकला अपनी जान बचा कर भाग गया पर इन मासूम बच्चों ने ये दिखा दिया कि अगर हिम्मत और दिमाग का सही इस्तेमाल किया जाए तो बड़ी से बड़ी मुसीबत से भी जीता जा सकता है।

सोशल मीडिया यूजर्स ने इन बच्चों को बताया रियल हीरोज

बिना किसी हथियार की मदद के निहत्थे ही इन बच्चों ने साहस की मिसाल पेश की उसे देख हर कोई वाहवाही कर रहा है। वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने इन बच्चों को रियल हीरोज जैसी उपाधि देते हुए तारीफों के कॉमेंट्स भर दिए है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को करीब 50 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके है और 1200 से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके है। कई यूजर्स ने ये भी लिखा कि बच्चों अपने चाहने वालों के लिए कितना प्यार करते है ये वीडियो इसका सबूत है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 27, 2026

Meerut Namo Bharat Train

फ़रवरी 27, 2026