---Advertisement---

Viral Video: PM मोदी के इस जबरा फैन ने विद्वानों को छोड़ा पीछे, A से लेकर Z तक सुना दीं सारी योजनाएं, देखें वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक लड़के का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें आप देख सकते हैं कि, उसे A से लेकर Z तक सारी योजनाएं याद हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 10, 2024 3:49 अपराह्न

PM MODI
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पीएम मोदी के चाहने वाले देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में फैले हुए हैं। यही वजह है कि, वो लोकप्रियता के मामले में कई बड़े देशों के नेताओं को पीछे छोड़े हुए हैं। पीएम मोदी के इन्हीं चाहने वालों में एक छोटा सा मासूम बच्चा भी है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हैरानी की बात ये है कि, इस लड़के को A से लेकर Z तक पीएम मोदी द्वारा चलाई जा रही केन्द्र सरकार की सभी योजनाओं के नाम याद हैं। वो पूरी एबीसीडी के अक्षरों पर योजनाएं गिना रहा है।

A से Z तक बच्चे ने गिना दीं सभी योजनाएं

वीडियो में आप देख सकते हैं कि, ये छोटा सा स्कूली बच्चा किसी कार्यक्रम में अंग्रेजी वर्णमाला के सभी 26 अक्षरों पर केन्द्र सरकार की योजनाएं गिना रहा है। वीडियो में आप देख और सुन सकते हैं कि, किस तरह से बच्चा A- आयुष्मान भारत, B – बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, C – करप्शन फ्री इंडिया जैसी योनाओं को Z तक सुना देता है। बच्चे के मुंह से सभी सही योजनाएं सुनकर वहां पर मौजूद सभी लोग हैरान हो जाते हैं। इसके साथ ही एंकर भी हैरत में पड़ जाता हैं कि, बच्चे सभी योजनाओं को कितनी खूबसूरती से बता रहा है।

वीडियो देख हो जाएंगे फैन

इस वीडियो में आप सुन सकते हैं कि, बच्चे किस तरह से पीएम मोदी की तारीफ करते हुए अपने आप को उनका सबसे बड़ा फैन बता रहा है। बच्चे ने अपनी मासूमियत से सभी का दिल जीत लिया है। इस वीडियो को Bhaskar Mishra नाम के शख्स ने एक्स अकाउंट से शेयर किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, इस बच्चे ने अंग्रेजी वर्णमाला को नए तरीके से परिभाषित कर दिया। दिल जीत लिया छोटू ने…!ये वीडियो 9 जनवरी को अपलोड किया गया है। जिस पर अब तक 1 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, लोगों के जमकर कमेंट भी आ रहे हैं। सभी बच्चे की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यही वजह है कि, ये वीडियो इतनी तेजी से वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Health Tips

जून 28, 2026

Prediabetes

जून 27, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026