---Advertisement---

Viral Video: वड़ा पाव गर्ल उर्फ Chandrika Dixit के लिए इस तरह पागल हुआ फैन, हाथ पर बना डाला टैटू

हाल में एक Viral Video सामने आया है जिसमें वड़ा पाव गर्ल उर्फ Chandrika Dixit के लिए एक फैन ने अपने हाथ पर ही उनकी तस्वीर बनवा डाली।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 1, 2024 5:53 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: फैंस मशहूर सेलिब्रिटी के लिए काफी ज्यादा क्रेजी हो जाते हैं। कभी-कभी तो वह स्टार्स के लिए इतने ज्यादा पागल हो जाते हैं कि, उनकी एक झलक पाने के लिए मीलों दूर चले जाते हैं और भीड़ में खड़े रहते हैं। यहीं अब एक ऐसा किस्सा सामने आया है जिसे सुन आपके भी होश उड़ जाएंगे। दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का सोशल मीडिया सेंसेशन वड़ा पाव गर्ल उर्फ चंद्रिका दीक्षित के लिए इतना ज्यदा क्रेजी हो जाता है कि, वह उनके लिए अपने हाथ पर उनका एक टैटू ही बनवा लेता है। चलिए वीडियो देखते हैं।

Viral Video में लड़के ने हाथ पर बनवाई वड़ा पाव गर्ल की तस्वीर

यह वीडियो tellychakkar नामक इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक लड़का टैटू शॉप पर आता है और अपनी आइडियल वड़ा पाव गर्ल उर्फ चंद्रिका दीक्षित की तस्वीर अपने हाथ पर बनवाने के लिए कहता है। इसे सुन हर कोई हैरान रह जाता हैं लेकिन, वह वहां से अपने हाथ पर तस्वीर बनवा कर ही निकलता है।

क्या है टैटू बनवाने की वजह?

इसी के साथ आपको बता दें जब लोग उससे सवाल करते हैं कि, आप अपने हाथ पर चंद्रिका दीक्षित की तस्वीर ही क्यों बनवा रहे हैं? तो वह जवाब में कहते हैं “यह मेरी गुरु हैं” यहीं लड़का आगे बताता है कि, “6 महीने पहले मेरे पास जॉब नहीं था लेकिन जब मैंने वड़ा पाव गर्ल की वीडियोज देखे और उनसे इंस्पायर हो कर वड़ा पाव की दुकान खोली”। और यही वजह है जिससे इस लड़के ने अपने हाथ पर इन्फ्लुएंसर की तस्वीर बनवाई।

बिग बॉस ओटीटी 3 में धूम मचा रही हैं चंद्रिका

सोशल मीडिया पर अपनी आग की तरह वायरल होती वीडियो के बाद वड़ा पाव गर्ल उर्फ चंद्रिका दीक्षित बिग बॉस ओटीटी 3 में अपनी धाकड़ पर्सनालिटी से खूब धूम मचा रही हैं। यहीं आपको बता दें इस हफ्ते चंद्रिका को घर वालों द्वारा नॉमिनेट कर दिया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मार्च 30, 2026

Rampur Viral Video

मार्च 30, 2026

Viral Video

मार्च 30, 2026

Vivian Dsena

मार्च 30, 2026

Priyadarshan

मार्च 30, 2026

Viral Video

मार्च 30, 2026