---Advertisement---

Viral Video: जेलर के गाने Kaavaalaa पर इस पुलिसवाले ने ठुमके दिखाकर हिला डाला स्टेज, तमन्ना भाटिया को दी तगड़ी टक्कर

Viral video: पुलिस वाले का डांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कावला गाने पर तहलका मचाते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने पर जहां लाखों रील्स हर दिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं वहीं पुलिस का यह वीडियो चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 22, 2023 4:15 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर‘ का खुमार लोगों पर खूब देखने को मिल रहा है यह बात सच है की तमन्ना भाटिया के आइटम सॉन्ग ‘कावला‘ का रंग भी लोगों पर खूब है और सोशल मीडिया पर मानो रेल की बौछार लग गई है।हर एक स्टार्स से लेकर फैंस तक इस गाने पर मजेदार रील्स शेयर कर रहे हैं लेकिन इस सब के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक पुलिस वाले पर भी कावला का रंग चढ़ गया है। जी हां, फिलहाल सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर से लेकर आम लोगों तक इस गाने का खुमार खूब बरकरार है। ऐसे में पुलिस वाले भी इससे बच नहीं सके हैं।

पुलिस वाले के अंदाज़ पर फिदा हुए लोग

वायरल हो रहे इस वीडियो के बारे में कहा जा रहा है कि मुंबई के एक पुलिस अधिकारी ने तमन्ना भाटिया के गाने कल पर जबरदस्त डांस कर इंटरनेट पर सबका ध्यान खींचा है। फैंस इस वीडियो को देखने के बाद काफी एंजॉय कर रहे हैं। दरअसल इस वीडियो को अमूल कांबले नाम के पुलिसकर्मी ने अपने इंस्टाग्राम चैनल से शेयर किया है और कैप्शन में लिखा, “कावला एक धमाकेदार होना चाहिए।” वीडियो को देखने के बाद शायद आप इस बार-बार देखने लगेंगे क्योंकि पुलिस वाले का अंदाज वाकई खास है।

डांस के मामले में तमन्ना भाटिया भी हुई फेल

वीडियो की शुरुआत श्रेया सिंह के शानदार स्टेप से होती है जो कोरियोग्राफर है और वह जबरदस्त स्टेप्स करती हुई नजर आती है। वहीं बाद में अमूल कमले भी उनका साथ देते हैं और दोनों कैजुअल अंदाज में मौज मस्ती करते हुए अलग मूड में नजर आते हैं। अक्सर सख्त और डॉन के किरदार में नजर आने वाले पुलिस का यह अंदाज देखने लायक है और वे डांस फ्लोर पर आग लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को फिलहाल फैंसी खूब प्यार मिल रहा है और यूजर्स इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर यह पुलिस अधिकारी नहीं होते निश्चित तौर पर डांस में कमाल दिखा रहे होते। कहने में दो राय नहीं है कि इस पुलिसवाले के एक्सप्रेशन से लेकर डांस तक वाकई काबिले तारीफ है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026