---Advertisement---

Viral Video: इस बार पुलिस से ही हाथापाई कर बैठी ‘वड़ा पाव गर्ल’, देख लोग बोले- ‘दीदी ने मिर्ची थोड़ी ज्यादा डाल दी’

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें पुलिस वाले से वड़ा पाव गर्ल भिड़ती हुई नजर आ रही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 1, 2024 5:54 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पिछले कुछ समय से वड़ा पाव गर्ल सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में और निश्चित तौर पर वह सेंसेशन बन चुकी है। पॉपुलर होने के बाद वड़ा पाव गर्ल को अक्सर लड़ाई करते हुए देखा गया है और इसके कई वीडियो भी वायरल होते रहते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक बार फिर वड़ा पाव गर्ल चर्चा में आ गई है और इस बार उसकी भिड़ंत किसी और से नहीं बल्कि पुलिस वाले से हो गई है और यह वीडियो खूब चर्चा में है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा।

वीडियो ने मचाया कोहराम

इस वीडियो के कमेंट में एक यूजर ने लिखा कि आखिर हुआ क्या था तो इस पर एक ने जवाब दिया जितने भी ठेले थे उसकी शॉप के आसपास उसके मैनेजर और हस्बैंड ने एमसीडी में कंप्लेंट कर हटवा दिए तो ठेले वालों से लड़ाई होती है डेली। उनका कहना है इन्होंने एमसीडी में पैसे खिलाकर करवाया है। वहीं इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, “दीदी ने पुलिस को बड़ा पाव में मिर्ची थोड़ा ज्यादा डाल दी तो एक ने कहा दीदी ने फ्री में देने से मना कर दिया।

वीडियो को खूब पसंद कर रहे यूजर्स

आखिर लड़ाई हुई क्यों इस बात का तो साफ खुलासा नहीं हुआ है लेकिन यह चर्चा में है और लोग इस वीडियो पर खूब मजे भी ले रहे हैं। वीडियो को अब तक 4 लाख 35 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वडा पाव गर्ल पुलिस के साथ किस तरह हाथापाई भी कर रही है और वह भीड़ के बीच अकेले भारी संख्या में पुलिस से घिरी हुई है। यह वीडियो वाकई काफी जबरदस्त है और इस पर एक यूजर ने लिखा, “यह बात मुझे लिखवा लो कि यह हंड्रेड परसेंट बिग बॉस के नेक्स्ट सीजन में आएगी इसलिए यह सब नाटक हो रहा है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Farah Khan

अक्टूबर 17, 2026

Viral Video

अक्टूबर 17, 2026

Viral Video

अक्टूबर 17, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026