---Advertisement---

Animal Viral Video: इंसानों की गंदगी को साफ करता टाइगर हुआ वायरल, यूजर्स बोले- ‘जानवर से कुछ सीखो’

Viral Video: स्वच्छ भारत अभियान को लेकर केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की तरफ से लगातार कदम उठाए जा रहे हैं. लोगों से कहा जा रहा है कि वह स्वच्छता में अपना योगदान दें और अपने घर गली से लेकर देश और राज्य को स्वच्छ करें . सार्वजनिक स्थान को गंदा ना करें. लेकिन उसके ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 14, 2024 7:28 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: स्वच्छ भारत अभियान को लेकर केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की तरफ से लगातार कदम उठाए जा रहे हैं. लोगों से कहा जा रहा है कि वह स्वच्छता में अपना योगदान दें और अपने घर गली से लेकर देश और राज्य को स्वच्छ करें . सार्वजनिक स्थान को गंदा ना करें. लेकिन उसके बाद भी लोग मानने को तैयार नहीं उन्हें जब भी मौका मिलता है तो वह गंदगी फैलाने से नहीं चूकते हैं.

हालांकि कई बार लोगों पर पेनल्टी भी लग जाती है और उन्हें शर्मसार भी होना पड़ता है लेकिन उसके बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं.वो कोई भी जगह नहीं छोड़ते हैं जहां पर गंदगी ना फैलाएं.

पानी की सफाई करते बाघ का Viral Video

कई बार कहने के बाद भी लोग इस संकल्प को पूरा नहीं करते हैं. स्वच्छ भारत अभियान के संकल्प को पूरा इंसान तो नहीं कर रहे लेकिन यह जानवर जरूर कर रहा है. इस Viral Video में देखा जा सकता है कि पानी में पड़ी हुई एक बोतल को यह टाइगर अपने मुंह से निकलता है और चल देता है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स की तरफ से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही है.

कुछ लोगों का कहना है कि, हमें इससे कुछ सीखना चाहिए. क्योंकि जिस तरह से यह कचरे को साफ कर रहा है. अगर इंसान भी ऐसे करने लगे तो जानवरों को करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यही वजह है की वीडियो काफी तेजी से वायरल हो हो रहा है.

यूजर्स की मिल रहीं प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो को Susanta Nanda नाम के एक्स पेज से शेयर किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, जंगली (अ)सभ्यों का कचरा क्यों साफ़ करें… कृपया जंगल में प्लास्टिक और स्टायरोफोम ले जाना बंद करें. इस वीडियो को आज ही शेयर किया गया है. इस पर 66 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. वही कई सारे कमेंट भी देखने को मिल रहे हैं.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cancer

अप्रैल 15, 2026

Bengaluru Viral Video

अप्रैल 14, 2026

Viral Video

अप्रैल 14, 2026

Health Tips

अप्रैल 14, 2026

Hair Removal Cream Veet

अप्रैल 14, 2026

Chandrika Dixit

अप्रैल 14, 2026