---Advertisement---

Viral Video: फेमस होने के लिए महिला ने की हदें पार, बच्चे को गोद में लिए सिगरेट फूंकते हुए बनाई रील, लोग बोले- शर्म करो

Viral Video: सिगरेट और बच्चे के साथ रील बनाती महिला का वीडियो तेजी से फैल रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 23, 2024 5:04 अपराह्न

reel
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आज कल लोग फेमस होने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। रील बनाकर पैसे कमाने और प्रसिद्ध होने के लिए वो कुछ भी कर रहे हैं। लोगों के दिल और दिमाग पर इंस्टाग्राम रील इस कदर सवार हो चुकी है कि वो ना तो कोई सीमा देखते हैं और ना ही शर्म लिहाज। एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक महिला साड़ी पहनकर बॉलीवुड गाने पर हाथ में सिगरेट लिए और मुंह से धुंआ निकालते हुए रील बना रही है। हैरानी की बात ये है जब ये महिला वीडियो रिकॉर्ड कर रही है उसके हाथ में छोटा सा बच्चा भी है।

फेमस होने के लिए महिला ने की अजीब हरकत

इस Viral Video को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा रहा है। यूजर्स महिला पर भड़ास निकालते हुए शर्म करो जैसे कमेंट करते हुए प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस वीडियो को Deepika Narayan Bhardwaj नाम के एक्स अकाउंट से 17 जून को शेयर किया गया था। इस वीडियो पर अब तक 1 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, महिला बॉलीवुड के सुपहिट गाने बंगला गाड़ी झुमके कंगना पर डांस कर रही है।

Viral Video देख यूजर्स हुए हैरान

बच्चे और सिगरेट के साथ जिस तरह से ये महिला डांस कर रही है वो कुछ लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। जिसकी वजह से वो महिला को ट्रोल करते हुए शर्म करने की सलाह दे रहे हैं। इसके साथ ही कुछ लोग कमेंट करते हुए बोल रहे हैं कि, रील बनाने के लिए लोगों ने अपनी शर्म खत्म कर दी है। ये वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026