---Advertisement---

Viral Video: ट्रेन में अंकल ने लगाए ऐसे ठुमके कि मचल उठा हर किसी का मन, इस हरियाणवी गाने पर जमा दिया रंग

Viral Video: सोशल मीडिया के इस दौर में वीडियो वायरल होना तो जैसे ट्रेंड में है। यह बात सच है कि आजकल खुद को वायरल करने के लिए लोग कुछ भी कर रहे हैं और ऐसे में एक वीडियो काफी चर्चा में है जिसमें अंकल अपने ठुमके से लोगों का दिल जीत रहे हैं। ट्रेन ...

Read more

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 3, 2023 1:12 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया के इस दौर में वीडियो वायरल होना तो जैसे ट्रेंड में है। यह बात सच है कि आजकल खुद को वायरल करने के लिए लोग कुछ भी कर रहे हैं और ऐसे में एक वीडियो काफी चर्चा में है जिसमें अंकल अपने ठुमके से लोगों का दिल जीत रहे हैं। ट्रेन में यात्रा कर रहे लोगों के लिए अंकल के ठुमके वाकई किसी एंटरटेनिंग फिल्म से कम नहीं है। ऐसे में सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होना तो लाजमी था। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अंकल के एनर्जेटिक डांस मूव्स को देख कोई भी झूमने को मजबूर हो जाए।

जोरदार ठुमकों से अंकल ने मचाई तबाही

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसके साथ कैप्शन में लिखा है, “ट्रेन में फुल मस्ती”। वहीं कैप्शन में कहा गया, “अंकल की डिमांड पर सॉन्ग चलाया फिर अंकल ने जो मस्ती की मजा आ गया।” इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अंकल हरियाणवी गाने ‘बोल तेरे मीठे मीठे’ पर झन्नाटेदार ठुमके लगा रहे हैं और इस दौरान ट्रेन में यात्रा कर रहे लोग खूब मजे ले रहे हैं। आसपास के लोग वीडियो बनाने और इस डांस परफॉर्मेंस को एंजॉय करने के लिए भीड़ लगा दी है। इस सब के बीच अंकल की कॉन्फिडेंस और टैलेंट का वाकई कोई जवाब नहीं है।

हर किसी की नजर अंकल की तरफ

हरियाणवी गाने पर अंकल जिस तरह अपने ठुमके दिखा रहे हैं वह किसी को भी हैरान कर देने के लिए काफी है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि ट्रेन में मौजूद हर यात्री की नजरें अंकल के डांस पर है और अपने एक्सप्रेशन से लेकर ठुमकों तक से एक्टर हरियाणवी डांसर को फेल कर रहे हैं। जिस तरह वह अपने कमर को घूमा रहे हैं उसे देख कोई भी झूमने के लिए मजबूर हो जाए। वहीं वीडियो में आप देख सकते हैं कि अंकल के साथ एक शख्स भी नजर आ रहा जो उनका साथ दे रहा है। इस वीडियो को डीआरएस सुनील बैकअप इंस्टाग्राम चैनल से जारी किया गया है जिस पर 7 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Leave a Comment