---Advertisement---

Viral Video: वर्दी की हनक! मामूली बात पर युवक पर भड़क उठा पुलिसकर्मी, आनन-फानन में जड़ा तमाचा; SP ने लिया मामले का संज्ञान

Viral Video: यूपी का हाथरस जिला सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। इसकी खास वजह है हाथरस से जुड़ा एक वीडियो क्लिप (Hathras Viral Video) जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 8, 2024 2:21 अपराह्न | Updated: नवम्बर 8, 2024 3:38 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: यूपी का हाथरस जिला सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। इसकी खास वजह है हाथरस से जुड़ा एक वीडियो क्लिप (Hathras Viral Video) जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, हाथरस जिले में तैनात एक पुलिसकर्मी पर आर्मी की तैयारी कर रहे एक युवक के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार करने के आरोप लगे हैं।

वायरल वीडियो (Viral Video) के हवाले से आरोप को और बल मिलता नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पुलिसकर्मी अपनी वर्दी की हनक दिखाते हुए युवक को मामूली बात कर करारा तमाचा जड़ देता है। इसके बाद युवक को जबरन बाइक पर बैठा कर थाने ले जाया जाता है। इस पूरे प्रकरण के वायरल होने के बाद हाथरस पुलिस अधिक्षक (SP) ने मामले का संज्ञान लिया है जिसको लेकर सुर्खियां बन रही हैं।

Viral Video- मामूली बात पर पुलिसकर्मी ने युवक को जड़ा तमाचा!

हाथरस से लोगों को हैरान करने वाला एक वीडियो (Viral Video) क्लिप सामने आया है। वायरल वीडियो में किए गए दावे के मुताबिक सुबह-सुबह आर्मी और पुलिस की तैयारी के लिए दौड़ लगाने निकले लड़कों की भिड़ंत एक पुलिसकर्मी से हो गई। दावा किया गया कि दौड़ लगाते वक्त ही गलती से युवक की कोहनी हाथरस पुलिस के एक कांस्टेबल से छू गई। इसके बाद पुलिसकर्मी भड़क उठा और आनन-फानन में वर्दी की हनक दिखाते हुए युवक को तमाचा जड़ दिया। पुलिसकर्मी यही नहीं रुके और युवक को जबरन पकड़कर थाने भी ले गए। इस पूरे प्रकरण से जुड़ा वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हाथरस पुलिस अधिक्षक ने लिया मामले का संज्ञान

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर पुलिसकर्मी द्वारा युवक को जड़े गए थप्पड़ से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद इसको लेकर खूब सुर्खियां बनीं। हाथरस पुलिस अधिक्षक ने मामले का संज्ञान लेते हुए विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं। हाथरस पुलिस की ओर से आधिकारिक तौर पर एक लिखित बयान जारी कर बताया गया है कि “उक्त वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा संबंधित आरक्षियों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही प्रचलित की गई। प्रारंभिक जांच क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा की जा रही है। वैधानिक कार्यवाही शीघ्र पूर्ण की जायेगी।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026