DNP India Hindi

Viral Video: ममता दीदी के राज में लड़की पर क्रूरता से डंडे बरसाते लड़कों का वीडियो वायरल, लोग बोले-“जाहिलों शर्म करो”

Viral Video

Viral Video

Viral Video: पश्चिम बंगाल से अकसर क्रूरता और हिंसा भरी वीडियो वायरल होती रहती हैं। जिसके कारण यहां की TMC प्रमुख और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर सवाल उठते रहते हैं। एक बार फिर से एक ऐसा ही क्रूरता भरा वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लड़के एक लड़की के हाथ-पैरों को पकड़कर बुरी तरह से डंडे बरसा रहे हैं। इस दौरान ये लड़की काफी चिल्ला रही है। इस घटना का वीडियो दिल को दहला देने वाला है।

पश्चिम बंगाल में लड़की को बुरी तरह से पीटते लड़कों का वीडियो वायरल

https://twitter.com/subhsays/status/1810326303813615832

इस क्रूरता से भरे वीडियो को Subham. नाम के एक्स यूजर ने पोस्ट किया है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा है कि, “तालतला क्लब, अरियादाहा, कमरहाटी नगर पालिका, कमरहाटी वी.एस. से भयावह वीडियो आ रहा है!टीएमसी विधायक मदन मित्रा के करीबी जयंत सिंह अपने कंगारू कोर्ट में अपने गिरोह के साथ एक लड़की की पिटाई कर रहे हैं! वह इलाके में ‘सुपारी’ लेने के लिए जाने जाते हैं ममता की महिला केंद्रित सरकार” वीडियो में देखा जा सकता है कि, कुछ लड़कों ने लड़की के हाथ पैरों को पकड़ा हुआ है और दो लोग लड़की की कमर पर डंडे बरसा रहे हैं। इस दौरान लड़की की चीखें साफ सुनी जा सकती है वो दर्द से चिल्ला रही है।

Viral Video को देख ममता सरकार पर सवाल उठा रहे यूजर्स

इस वीडियो को देखने वालों की रुह कांप रही है, लेकिन इन दरिदों को जरा भी फर्क नहीं पड़ रहा है। इस वीडियो को एक्स पर 8 जुलाई को अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर अब तक 12 लाख व्यूज आ चुके हैं। घटना के वीडियो को देखने के बाद लोग पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सवाल उठा रहे हैं। इसके साथ ही कुछ लोग शर्म करने वाली प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version