---Advertisement---

Viral Video: IndiGo Flight के फूड एरिया में गंदगी के ऊपर रेंगते कॉकरोच का वीडियो वायरल, देख लोगों का मन हुआ खराब

Viral Video: हवाई यात्रा करने वालों का उस वक्त मन खराब हो गया जब उन्होंने नामी IndiGo Flight के फूड एरिया में गंदगी के अंबार के ऊपर रेंगते कॉकरोच देखा। ये Viral Video इतना ज्यादा विचलित कर देने वाला है कि, जो भी इसे देख रहा है वो पूरी तरह से हैरान है। सर्विस के ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 24, 2024 12:13 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: हवाई यात्रा करने वालों का उस वक्त मन खराब हो गया जब उन्होंने नामी IndiGo Flight के फूड एरिया में गंदगी के अंबार के ऊपर रेंगते कॉकरोच देखा। ये Viral Video इतना ज्यादा विचलित कर देने वाला है कि, जो भी इसे देख रहा है वो पूरी तरह से हैरान है। सर्विस के नाम पर एयरलाइन्स अपने ग्राहकों से काफी अच्छा पैसा वसूलती हैं। लेकिन उसके बाद भी जब उन्हें इस तरह की चीजें देखने को मिलती हैं तो उनका मन पूरी तरह से खराब हो जाता है।

IndiGo Flight में दिखा गंदगी का अंबार

IndiGo Flight की इस गंदगी का वीडियो Tarun Shukla नाम के यूजर्स ने एक्स पर शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि, फ्लाइट में कितनी सारी गंदगी है और इसके आस-पास किस तरह से कॉकरोच घूम रहे हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘कॉकरोच और विमान के भोजन क्षेत्र में वास्तव में भयानक हैं। एक आशा है@IndiGo6E इसके बेड़े पर कड़ी नज़र रखता है और जाँचता है कि ऐसा कैसे हुआ, जबकि यह आम तौर पर अपेक्षाकृत नया उड़ान भरता है’।

Viral Video पर एयर लाइन ने दिया जवाब


अपने दूसरे पोस्ट में एयरलाइन के रिएक्शन के बारे भी यूजर ने लिखा है, ‘इंडिगो का कहना है: हम उस वीडियो से अवगत हैं जो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया था जिसमें हमारे एक विमान में एक गंदा कोना दिखाया गया था। हमारे स्टाफ ने तुरंत जहाज पर आवश्यक कार्रवाई की।

एहतियाती उपाय के रूप में, हमने तुरंत पूरे बेड़े को साफ किया और धूमन और कीटाणुशोधन प्रक्रियाएं कीं। इंडिगो में, हम सुरक्षित, परेशानी मुक्त अनुभव सुनिश्चित करने के लिए स्वच्छता और स्वच्छता के उच्चतम मानकों को बनाए रखते हैं और यात्रियों को होने वाली किसी भी असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं।’ इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स की तरफ से अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Viral Video

सितम्बर 1, 2026

Hardoi News

सितम्बर 1, 2026

Kareena Kapoor

सितम्बर 1, 2026

Badshah

सितम्बर 1, 2026

Hair Care

सितम्बर 1, 2026

Delhi Viral Video

अगस्त 31, 2026