---Advertisement---

Viral Video: दिल्ली मेट्रो में लड़के को पीटती लड़की का वीडियो वायरल, लोग बोले- ‘जेल में डालो’

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी चर्चा में है जिसमें एक लड़की एक लड़के को सरेआम तमाचा मार देती है।वीडियो ने मानो सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। लोग इस पर ताबड़तोड़ कमेंट कर रहे हैं। वहीं लड़की जिस तरह लड़के पर चढ़ती हुई नजर आ रही है उसे देखने के बाद वायरल होना तो लाजमी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 31, 2023 3:55 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: दिल्ली मेट्रो से सोशल मीडिया पर कई वीडियो आए दिन वायरस होते रहते हैं। यह बात सच है कि मेट्रो में लड़ाई झगड़े से लेकर कई ऐसे कांड होते हैं जो सोशल मीडिया पर लाइमलाइट में है। वहीं लड़ाई का वीडियो को देखना यूजर्स को पसंद करते हैं और ऐसे में एक वीडियो फिलहाल काफी चर्चा में है। वीडियो में एक लड़की जिस तरह शख्स को पीट रही है वह वायरल होने के लिए काफी है। जी हां, आपने लड़ाई झगड़ा और मारपीट के वीडियो तो काफी देखे होंगे लेकिन दिल्ली मेट्रो का यह वीडियो लोगों के बीच फिलहाल खूब चर्चा में है।

बहस के बाद कंट्रोल खो बैठी लड़की

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं इस वीडियो की बात करें तो इसमें एक लड़की शख्स पर हावी नजर आती है और सरेआम मेट्रो में यात्रियों के सामने तमाचे जड़ देती हैं। वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए हैं और इसे हर प्लेटफार्म पर शेयर किया जा रहा है। अगर सूत्रों और इस वीडियो को देख कहा जा रहा कि किसी बात को लेकर लड़का और लड़की के बीच बहस हो जाती है। हालांकि इसके पीछे की वजह क्या थी वह अब तक पता नहीं चल पाया लेकिन किसी बात से नाराज लड़की उस लड़के को तमाचे लगा देता है।

लड़की मार रही शख्स को ताना

बीच बचाव के बाद दोनों के बीच की लड़ाई तो रुक जाती है लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में लड़की ताबड़तोड़ कमेंट करती हुई नजर आ रही है। वीडियो में आप सुन सकते हैं कि लड़का कहता है कि हाथ कैसे लगाया इसने। इस पर लड़की कहती है तूने ऊंची आवाज में बात की। बात ऐसे कर रहा है जैसे मेरा दादा है। तेरे मुंह पर चांटा मार कर शांति मिल गई मुझे। इसे तुम याद रखना। ” वहीं लड़का कहता है यही संस्कार मिले हैं तुम्हें तो लड़की जवाब देती है संस्कार होता तो तू नहीं बैठता तेरी औकात दिखा दी तूने। दिल्ली मेट्रो के इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान रह गए हैं।

यूजर्स कर रहे कमेंट्स

इस वीडियो को इट्स फैजल नंबर वन फैजल फारूक इंस्टाग्राम चैनल से जारी किया गया है और इसे अब तक 2600 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग ताबड़तोड़ कमेंट कर रहे हैं और एक यूजर ने कहा, “ऐसी लड़की को क्या बोलूं जो सही लगे सनी लियोन की बहन है।” एक और यूजर ने कहा, “जेल में डालो।” एक और यूजर ने कहा, “ऐसी लड़की को चलती मेट्रो में बेइज्जती करनी चाहिए बिना बात की बहस कर रही है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Jasmine Sandlas

फ़रवरी 11, 2026

Subedaar Teaser

फ़रवरी 11, 2026