---Advertisement---

Viral Video: अटूट प्रेम! मुर्दाघर के बाहर 4 महीनों से मालिक का इंतजार कर रहे कुत्ते का वीडियो वायरल

Viral Video: केरल के कन्नूर जिले से दिल झकझोर देने वाला वीडियो सामने आया है। खबर है कि एक पालतू कुत्ता जिला अस्पताल के मुर्दाघर के सामने 4 महीने से अपने मृतक मालिक का इंतेजार कर रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 5, 2023 4:59 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: केरल के कन्नूर जिले से दिल झकझोर देने वाला वीडियो सामने आया है। खबर है कि एक पालतू कुत्ता जिला अस्पताल के मुर्दाघर के सामने 4 महीने से अपने मृतक मालिक का इंतेजार कर रहा है। कुत्ते की वफादारी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसको देखकर लोग भावुक हो जा रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करा रहे हैं। अस्पताल में कार्यरत एक सहायक की माने तो इस कुत्ते के मालिक की मौत आज से 4 महीने पहले हो गई थी। लेकिन कुत्ते को आज भी लगता है कि उसका मालिक वापस आएगा और वो वहीं मुर्दाघर के बाहर ही उसके इंतेजार में घूमता रहता है। मालिक के प्रति कुत्ते के इस अटूट प्रेम को देखकर लोग खूब भावुक हो रहे हैं।

वायरल हुआ वीडियो

केरल के कन्नूर जिले से आए इस वीडियो ने लोगों के दिलों को झकझोर कर रख दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पालतू कुत्ता जिला अस्पताल के बाहर लगातार घूम रहा है। स्थानिय लोगों व कर्मचारियों की माने तो कुत्ता लगातार 4 महीनों से वहीं रहता है। दरअसल 4 महीने पहले उसके मालिक की मौत हो गई थी और उन्हें अस्पताल के दूसरे दरवाजे से बाहर ले जाया गया था। कुत्ते को आज भी लगता है कि उसका मालिक उसके पास आएगा और वो अपने मालिक के इंतेजार में वहीं रहता है। इस पूरे प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है और लोग इसे देख खूब भावुक भी हो रहे हैं।

मालिक के प्रति वफादारी

कन्नूर के जिला अस्पताल के बाहर लगातार 4 महीनों से घूम रहे इस कुत्ते को देखकर वफादारी का जिक्र किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि ये कुत्ता भी अपने मालिक के प्रति पूर्णतः वफादार है। अस्पताल के कर्मचारी व स्थानिय लोगों की माने तो ये पालतू कुत्ता पोस्टमॉर्टम के लिए आने वाली हर लाश को ध्यान से देखता है। वहीं इसके अलावा अन्य मरीजों पर भी इसकी बारिक नजर रहती है। उसे लगता है कि उसके मालिक भी किसी दिन लौटेंगे। बता दें कि कुत्तों के अंदर एक खास तरह का गुण होता है और वे गंध से लोगों की पहचान कर लेते है जिससे उनके प्रति लगाव बढ़ जाता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 27, 2026

Meerut Namo Bharat Train

फ़रवरी 27, 2026