---Advertisement---

Viral Video: खिलवाड़! हिंडन नदी के गंदे पानी में सब्जियां धोने का वीडियो वायरल, देखने के बाद कभी नहीं खाएंगे हरा साग

Viral Video: हिंडन नदी के गंदे पानी में सब्जियां धोने का वीडियो वायरल हो गया है, जिसे देखकर लोगों का काफी गुस्सा फूट रहा है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: दिसम्बर 16, 2023 1:49 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने कई हैरान करने वाले वीडियो को वायरल होते हुए देखा होगा। लेकिन जैसा वीडियो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, उसे देखने के बाद आपका विश्वास सब्जियों वालों से हट जाएगा और आप गाजियाबeद से सब्जी खरीदते हुए सौ बार सोचेंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि, गाजियाबाद की हिंडन नदी में कुछ लोग छोटी ट्रोली में रखी हरी सब्जियों को धो रहे हैं।

गाजियाबाद की हिंडन नदी के गंदे पानी में सब्जियां धोने का वीडियो वायरल

ये पानी इतना ज्यादा गंदा है, जिसे देखकर आपकी रुह कांप जाएगी और आप सोच में पड़ जाएंगे कि, किस तरह से लोग चंद पैसे कमाने के लिए हेल्थ के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान है। वीडियो को ghaziabad__memes नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसमें कैप्शन लिखा है कि, ‘हिंडन नदी गाजियाबाद के शुद्ध जल से धूल कर मंडी में जाता हरा साग , सरसो ,पलक, बथुआ मैथी सभी है इसमें । किसी राहगीर ने वीडियो बना कर की सोशल मीडिया पर वायरल ।’

देख मन हो जाएगा खराब

इस वीडियो को दो दिन पहले शेयर किया गया है कि, जिसे देखने के बाद लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुुच गया है। वो जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं। इस वीडियो को अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। इस वी़डियो को बनाने वाले व्यक्ति की आवाज भी सुनी जा सकती है। जिसमें वह बता रहा है कि, मेथी और साग को नाले के पानी से धोकर कल मंडी में लाने की तैयारी हो रही है। वीडियो लोगों को काफी विचलित कर रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026