---Advertisement---

Viral Video: गांव वालों ने क्यों यूट्यूबर को आतंकीवादी समझ किया हाई वोल्टेज ड्रामा, यूजर बोला ‘हे भगवान क्या जुल्म है?’

Viral Video: यूट्यूबर के बैग को देख गांव वालों ने किया हंगामा। विवाद का वीडियो तेजी से हो रहा वायरल।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: सितम्बर 7, 2024 12:44 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूटयूब पर लोग तरह-तरह की वीडियो डालकर काफी सारे पैसे कमाते हैं। इन यूट्यूबर्स के कई सारे Viral Video भी चर्चा का विषय बने रहते हैं। एक बार फिर से एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर खलबली मचाए हुए है। इस Viral Video में कुछ गांव के लोग यूट्यूबर को आतंकवादी समझ लेते हैं और बैग खुलवाने कि जिद करने लग जाते हैं। इस पर विवाद इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि, पुलिस को बुलाने तक की बात होने लग जाती है।

गांव वालों ने यूट्यूबर को आतंकीवादी समझकर किया विरोध

इस यूट्यूबर के Viral Video को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, “व्लॉगर को गांव में आतकंवादी समझ लिया गया।” इस वीडियो में लड़का खुद ही वीडियो बना रहा है और गांव वालों को दिखा रहा है। वह बता रहा है कि, ये लोग मेरा बैग खुलवाने की जिद कर रहे हैं। वह गांव वालों से बोलता है कि, आप लोग पुलिसवालों को बुला लो में बैग खोल लूंगा। दरअसल, इस लड़के के पास बड़े-बड़े बैग है , जिसको देखते हुए गांव के लोगों को संदेह होता है कि, शायद ये लड़का कोई आतंकवादी है। इसलिए वह उसका बैग खुलवाना चाहते हैं। इस पर लड़का बता रहा है कि, इंस्टाग्राम और यूटयूब पर उसकी वीडियो देख लीजिए। लेकिन वहां के लोग इसका बैग खुलवाना चाहते हैं।

Viral Video हैरान कर रहा

इस Viral Video को 7 सितंबर यानी की आज ही अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर अब तक 1 लाख 66 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि, ‘हे भगवान क्या जुल्म है?’ इसके साथ ही कुछ लोग बोल रहे हैं कि, “बैग खोल देता”। एक यूजर लिखता है कि, “ऐसा भी हो सकता है भाई ने सोचा भी नहीं होगा”।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026