---Advertisement---

Viral Video: पाकिस्तान में औरतें असुरक्षित! महिला के कुर्ते पर ऐसा क्या लिखा था , जिसे देख भड़के लोग बोले -‘अभी उतारो’

Viral Video: पाकिस्तान का एक बेहद हैरत में डालने वाला Viral Video देश ही नहीं दुनिया में चर्चा की विषय बना हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, कुछ लोग किस तरह से एक महिला पर गुस्सा निकाल रहे हैं। ये पाकिस्तानी महिला किसी तरह अपना चेहरा छिपाकर बैठी हुई है। इसके ...

Read more

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: फ़रवरी 26, 2024 12:09 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पाकिस्तान का एक बेहद हैरत में डालने वाला Viral Video देश ही नहीं दुनिया में चर्चा की विषय बना हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, कुछ लोग किस तरह से एक महिला पर गुस्सा निकाल रहे हैं। ये पाकिस्तानी महिला किसी तरह अपना चेहरा छिपाकर बैठी हुई है। इसके बाद पुलिस आती है और उसे बचा कर ले जाती है।

पाकिस्तान में क्या महिलाएं सुरक्षित नहीं?

अब सवाल ये है कि, आखिरी इस औरत पर भीड़ क्यों भड़ास निकाल रही है? दरअसल इस महिला ने जो कुर्ता पहना हुआ है उस पर अरबी में कुछ लिखा हुआ है। जैसे ही ये बाजार में पहुंची लोगों ने इसका विरोध करना शुरु कर दिया। इस वीडियो को देखने के बाद सवाल उठने लगे हैं कि, क्या पाकिस्तान में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। इस वीडियो Naila Inay ने एक्स पर पोस्ट किया है।

बताया जा रहा है कि, ये मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि, लोग इससे वहीं कपड़े उतारने पर जोर देने लगे। Viral Video में लोगों की भीड़ साफ देखी जा सकती है। ये घटना लाहौर की है। भीड़ का आरोप था कि, इस महिला ने जो कुर्ता पहना है उस पर कुरान की आयते लिखी हैं जो कि, धर्म का अपमान है।

इस लिए ये सब महिला का विरोध करने लगे। जब इसकी जानकारी पुलिस को लगी तो वो तुरंत वहीं पहुंच गई। इस दौरान महिला पुलिस कर्मी ने भीड़ को समझाते हुए महिला को उस होटल से बाहर निकाला।

पाक पंजाब पुलिस ने वीडियो किया जारी

जिसका वीडियो खुद पाकिस्तान की पंजाब की पुलिस की तरफ से एक्स पर शेयर किया है। जिसकी जानकारी देते हुए पुलिस ने लिखा, “गुलबर्ग लाहौर की बहादुर एसडीपीओ एएसपी सैयदा शहरबानो नकवी ने एक महिला को हिंसक भीड़ से बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी। इस वीरतापूर्ण कार्य के लिए, पंजाब पुलिस ने प्रतिष्ठित कायद-ए-आज़म पुलिस पदक के लिए उनके नाम की सिफारिश की है।” क्यूपीएम), पाकिस्तान में कानून प्रवर्तन के लिए सर्वोच्च वीरता पुरस्कार”। आईजी पंजाब डॉ. उस्मान अनवर

बताया जा रहा है कि, महिला के कुर्ते में अरबी में सुंदर लिखा हुआ था। जिसे देखने के बाद कुछ लोगों को गलतफहमी हो गई और उन्होंने बीच बाजार में विरोध करना शुरु कर दिया। रिपोर्टेस की मानें तो पीड़ित महिला ने इस घटना के बाद एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें उसने बताया है कि, ये कुर्ता उसने ऑन लाइन खरीदा है। उसे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था।

उसके साथ ये होगा। इसके साथ ही उसने लोगों से माफी मांगते हुए कहा है कि, वो धर्म या कुरान का अपमान नहीं कर रही थी। बेहरहाल अब इस मामले की वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026