---Advertisement---

Weight Loss: डायबिटीज से लेकर हार्ट अटैक तक की वजह है वजन, जानिए वो 3 टिप्स जो वेट लॉस में है डॉक्टर अप्रूव

Weight Loss: अगर आप भी वेट लॉस के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं तो आपको डॉक्टर द्वारा सुझाए गए इन 3 टिप्स को फॉलो करना फायदेमंद हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कैसे वजन कम करने पर आप काम कर सकते हैं जो कहीं ना कहीं हार्ट अटैक से लेकर डायबिटीज तक की वजह बनती है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 19, 2025 4:56 अपराह्न

Weight Loss
Follow Us
---Advertisement---

Weight Loss: वजन कम करना न सिर्फ आपको खूबसूरत दिखाने के लिए जरूरी है बल्कि यह आपके शरीर में होने वाले कई समस्याओं की वजह भी है। ऐसे में इस बात का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है कि आप खुद के वजन को कंट्रोल में रखें। यह हम नहीं बल्कि डॉक्टर प्रियंका सेहरावत वीडियो को शेयर करती हुई बताती है। डायबिटीज से लेकर हार्ट अटैक में वेट लॉस जरूरी है और ऐसे में डॉक्टर प्रियंका ने वो 3 टिप्स दिए हैं जिससे यह सब आपका आसान हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे वेट लॉस करने के लिए आप डॉक्टर द्वारा बताए गए सुझाव को अपना सकते हैं।

Weight Loss इन बीमारियों के लिए है जरूरी

डॉ प्रियंका कहती है कि अगर आपको हेल्दी रहना है आपको यह जानना जरूरी है कि ब्लड प्रेशर मैनेजमेंट में वेट लॉस का बहुत बड़ा फैक्टर है क्योंकि ब्लड प्रेशर में वेट मैनेजमेंट बेहद जरूरी है। इसके अलावा शुगर गाइडलाइंस और कोलेस्ट्रॉल मैनेजमेंट वाले गाइडलाइंस में भी वेट लॉस का महत्व दिखाया गया है। इसके साथ ही जब आपके दिमाग का प्रेशर बढ़ जाता है जिसे हम इंट्राक्रेनियल हाइपरटेंशन बोलते हैं इसको कम करने में भी वेट लॉस जरूरी है।

वेट लॉस को माना जाता है इन परेशानियों में रामबाण

इसके साथ ही वेट लॉस के महत्व को समझाते हुए डॉक्टर प्रियंका ने यह भी कहा नॉन कम्युनिकेबल डिजीज जैसे ब्लड प्रेशर, शुगर यानी डायबीटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल, हार्ट अटैक्स ओर ब्रेन स्ट्रोक में वेट लॉस का काफी महत्व है। इन्फेक्शन के अलावा जितने भी नॉन कम्युनिकेबल डिसीज है उसमें आपका वजन मायने रखता है।

वजन कम करने के लिए क्या कर सकते हैं आप

इसके अलावा डॉ प्रियंका बताती है कि आपको सिर्फ 3 चीजों को फॉलो करना है जिससे आप अपने वजन को कंट्रोल में रख सकते हैं।

बैलेंस डाइट है वेट लॉस में जरूरी

इस बात का खास ख्याल रखें कि बैलेंस डाइट आपके लाइफस्टाइल में होना बेहद जरूरी है। अगर आप खाना पूरी तरह से बंद कर देते हैं तो इसका कोई असर आपको नहीं मिलेगा।

प्रोटीन का रखें ख्याल

वेट लॉस में प्रोटीन का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है। डॉक्टर की माने तो 1 से लेकर 1.2 ग्राम प्रति केजी प्रोटीन 1 दिन में लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। यह आपके वजन को कंट्रोल में रखेगा।

एक्सरसाइज है वजन कम करने में फायदेमंद

दिन में कम से कम 30 मिनट के मॉडरेट इंटेंसिटी एक्सरसाइज को आप अपनी लाइफ स्टाइल में शामिल करें जिससे आपको फायदा होगा और आप अपने वजन को कंट्रोल में रख पाएंगे।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Holi 2026

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 27, 2026