---Advertisement---

क्या Pawan Singh का ‘कबो कबो प्यार में’ Bhojpuri Sad Song दे पायेगा Khesari Lal के ‘बदनाम तहरा’ गाने को टक्कर ? यहां जानें

Pawan Singh New Song :पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना 'कबो कबो प्यार में' रिलीज होते ही फैंस के दिल को छू गया है। इस इमोशनल गाने की टक्कर खेसारी लाल के 'बदनाम तहरा’ गाने से हैं।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: नवम्बर 15, 2024 11:42 पूर्वाह्न

Pawan Singh New Song
Follow Us
---Advertisement---

Pawan Singh New Song: भोजपुरी सिनेमा से लेकर बॉलीवुड को हिलाने वाले सिंगर और एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) का नया (Bhojpuri Sad Song) आ गया है। ये गाना भोजपुरी फिल्म ‘आज हमार प्यार के शादी बा’ का है। गाने में पावर स्टार अपनी गर्लफ्रेंड की शादी होने पर मायूस हैं और रो रहे हैं। ये गाना काफी भावुक कर देने वाला है। इस गाने का मुकाबला हालहि में आए ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के गाने ‘बदनाम तहरा’ से हैं। इस गाने में एक्टर के साथ अकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) थीं। खेसारी के इस गाने ने मात्र दो हफ्तों में 74 लाख से ज्यादा व्यूज पा लिए हैं। खेसारी के इस इमोशनल गाने की तरह पवन सिंह के सैड सॉन्ग से भी ऐसी ही उम्मीद की जा रही है।

Pawan Singh का ‘कबो कबो प्यार में’ Bhojpuri Sad Song हुआ रिलीज

Video Credit Bhojpuriya Dabangg Songs

इस गाने में एक्टर अपनी प्रेमिका की शादी होने से दुखी है। गाने के बोल दिल को छू लेने वाले हैं। गाने को शादी के माहौल में फिल्माया गया है। इसमें दिखाने की कोशिश की गई है कि, क्या होता है जब किसी का प्यार उससे अलग होता है? इसका म्यूजिक और लिरिक्स इतना अच्छा है कि, यूजर्स बोल रहे हैं, ये ‘कबो कबो प्यार में’ गाना दिल में उतर गया है। पवन सिंह के इस नए गाने को Bhojpuriya Dabangg Songs नाम के यूट्यूब चैनल से 14 नवंबर को रिलीज किया गया था।

21 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। गाने पर खबर लिखे जाने तक 2 लाख 6 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, 1100 से ज्यादा कमेंट आ चुके हैं। गाने को पवन सिंह ने गाया है। इसे विनय निर्मल ने लिखा है, वहीं म्यूजिक छोटे बाबा का है। इस गाने को देख यूजर लिखता है कि, कोई प्रमोशन भी नहीं किया किस चैनल से गाना आ रहा हैं “इतना अच्छा sad सॉन्ग यहीं कमी हैं पवन सिंह के टीम में 😢” वहीं, दूसरा यूजर लिखता है कि, “क्या सॉन्ग है भाई इतना दर्द भरा सैड सॉन्ग पवन सिंह ही गा सकता है और कोई नहीं।”

Khesari Lal Yadav और Akanksha Puri का गाना ‘बदनाम तहरा’ लोगों को खूब आ रहा पसंद

Video Credit Badnam Entertainment

खेसारी लाल यादव एक्ट्रेस अकांक्षा पुरी के साथ 29 अक्टूबर को ‘बदनाम तहरा से’ Bhojpuri Sad Song लेकर आए थे। इस गाने में एक्टर प्रेमिका की बेवफाई से दुखी थे। इस गाने को Badnam Entertainment नाम के यूट्यूब चैनल से अपलोड किया गया था। गाने पर कुछ ही दिनों में 74 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। 2 लाख 63 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं, 26000 से ज्यादा कमेंट आ चुके हैं। इस गाने को खेसारी लाल ने गाया है। गाने के बोल रोहित सिंह के वहीं म्यूजिक भी रोहित सिंह का है।

क्या खेसारी लाल के Bhojpuri Sad Song को टक्कर दे पाएगा पवन सिंह का गाना?

पवन के ‘कबो कबो प्यार में’ और खेसारी के ‘बदनाम तहरा’ Bhojpuri Sad Song को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है, लेकिन पवन के इस गाने पर खेसारी से गाने से कम व्यूज हैं। कुछ यूजर्स का मानना है कि, इस गाने को बिना प्रमोशन के नए यूट्यूब चैनल से अपलोड किया गया है इसलिए ये कम लोगों तक पहुंचा है। बेहरहाल अभी पवन सिंह के गाने को आए हुए 1 ही दिन हुआ है। ये कितनी टक्कर दे पाता है इसके लिए थोड़ा सा इंतजार करना पड़ेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026