---Advertisement---

Israel–Hamas war: इजरायल के पक्ष में खुलकर सामने आया अमेरिका, जंगी जहाज के बाद अब गोला बारूद भी भेजे; अमेरिकी विदेश मंत्री भी पहुंच रहे तेलअबीव

Israel Hamas War: हमास और इजरायल में तेज होती जंग के बीच दुनिया की नजरें अमेरिका पर टिकी हैं। अमेरिका इस युद्ध में खुलकर इजरायल का समर्थन कर रहा है। इसके लिए वह इजरायल को लगातार मदद भेज रहा है। वहीं, अब बाइडेन ने विदेश मंत्री को भी इजरायल भेजा है।

Avatar of Dinesh Verma

By: Dinesh Verma

Published: अक्टूबर 11, 2023 7:01 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Israel–Hamas war: हमास और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के बीच सबकी नजरें अमेरिका पर टिकी हुई हैं। इस युद्ध में अमेरिका खुलकर इजरायल का समर्थन कर रहा है और लगातार इजरायल को मदद भी भेज रहा है। इसी बीच खबर सामने आई है कि अमेरिका विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन भी इजरायल के लिए रवाना हो चुके हैं।

बताया जा रहा है कि मौजूदा स्थित को देखते हुए जो बाइडेन ने अपने विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन को इजरायल भेजा है, जहां वे इजरायली वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात करेंगे और यह जानने की कोशिश करेगा कि इजरायल की किसी तरह से मदद की जा सकती है।

इजरायल का खुलकर समर्थन कर रहा अमेरिका

मंगलवार को अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा था कि अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन बुधवार (11 अक्टूबर) को वरिष्ठ इजरायली नेताओं से मिलेंगे। मिलर ने एक ब्रीफिंग में कहा था, “यह एकजुटता और समर्थन का संदेश होगा। निश्चित रूप से, वह इजरायल के नेताओं से मौजूदा स्थिति के बारे में सुनना चाहते हैं, जिसका वे सामना कर रहे हैं। हम ये जानने का प्रयास करेंगे की उन्हें किस तरह की मदद चाहिए और हम उनका कैसे समर्थन कर सकते हैं?”

गोला बारूद की पहली खेप इजरायल पहुंची

बता दें कि अमेरिका पहला देश है, जिसने इजरायल को हथियारों की मदद देनी शुरू की है, जबकि इजरायल और हमास के बीच जंग और तेज होती दिख रही है। मंगलवार को ही अमेरिका से गोला-बारूद की पहली खेप इजरायल पहुंची है। बताया जा रहा है कि गोला-बारूद से लैस प्लेन और गेराल्ड आर फोर्ड युद्धपोत मंगलवार शाम इजरायल पहुंचे हैं, जिसमें बेहद उन्नत गोला-बारूद हैं। अमेरिका हर तरह से इजरायल की मदद करने में जुटा हुआ है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

S. Jaishankar

सितम्बर 26, 2026

JP Morgan

सितम्बर 23, 2026

PM Modi

सितम्बर 23, 2026

Donald Trump

सितम्बर 19, 2026

Donald Trump

सितम्बर 18, 2026

Donald Trump

सितम्बर 17, 2026

Leave a Comment