---Advertisement---

America Shutdown: अमेरिका में शटडाउन का संकट टला, बाइडेन सरकार को मिली बड़ी राहत, जानें कब तक के लिए है ये मोहलत

America Shutdown: दुनिया का सबसे ताकतवर देश अमेरिका शटडाउन के खतरे से बच गया है। बता दें कि बीते कुछ दिनों से अमेरिका पर शटडाउन के काले बादल मंडरा रहे थे जोकि अब छठ गए हैं। अमेरिका के सर से टला शटडाउन का खतरा अमेरिका में सीनेट फंडिंग बिल पास होने की वजह से देश ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: अक्टूबर 1, 2023 3:28 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

America Shutdown: दुनिया का सबसे ताकतवर देश अमेरिका शटडाउन के खतरे से बच गया है। बता दें कि बीते कुछ दिनों से अमेरिका पर शटडाउन के काले बादल मंडरा रहे थे जोकि अब छठ गए हैं।

अमेरिका के सर से टला शटडाउन का खतरा

अमेरिका में सीनेट फंडिंग बिल पास होने की वजह से देश में शटडाउन की स्थिति अब खत्म हो गई है। इसके साथ ही जो बाइडेन की सरकार को बड़ी राहत भी मिली है। बता दें कि अमेरिका में 1 अक्टूबर से शटडाउन की नौबत आ गई थी। ऐसे में अमेरिका की ज्यादातर फेडरल एजेंसियों और अन्य विभागों को बंद कर दिया जाता और सभी कर्मचारियों को बिना सैलरी दिए छुट्टी दे दी जाती। हालांकि अब इस मुसीबत से अमेरिका बाहर निकल गया है।

अगर अमेरिका में शटडाउन लगता तो फिर सभी विभागों को बंद कर दिया जाता है। इसके साथ ही सिर्फ उन कर्मचारियों को रखा जाता है जिनकी ज्यादा आवश्यकता थी। वह भी बिना वेतन के, बता दें कि सीनेट ने 45 दिनों के लिए फंडिंग बिल को मंजूरी दे दी है। ऐसे में 17 नवंबर तक अमेरिका के ऊपर से यह खतरा टल गया है।

रिपब्लिकन ने बढ़ाई बाइडेन की मुसीबतें

जानकारी के लिए बता दें कि रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक में फंडिंग को लेकर चल रहे विवाद की वजह से देश में शटडाउन की नौबत आ गई थी। हाउस स्पीकर केविन जब खर्चे में कटौती वाली मांग से पीछे हटे तो यह बिल पारित हो गया। डेमोक्रेट्स का आरोप है कि रिपब्लिकन अमेरिका में शटडाउन का खतरा बढ़ाने की कोशिश कर रहे थे। बिल पास होने के बाद भी डेमोक्रेट्स के लिए चिंता की बात यह है कि स्पीकर केबिन ने यूक्रेन को दी जाने वाली मदद में कटौती कर दी है।

बता दें की बाइडेन के पास बिल को पास करने के लिए 30 सितंबर को आधी रात तक का समय ही था। हालांकि उसे 3 घंटे पहले ही बिल पास कर दिया गया। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अमेरिका में फेडरल सरकार में वित्त वर्ष 30 सितंबर तक ही होता है। ऐसे में नए वित्त वर्ष में कामकाज के लिए फंड का आवंटन जरूरी होता है। अगर सदन में समय पर फंडिंग बिल पास नहीं होता तो सरकार के कामकाज ठप हो जाते हैं। हालांकि अमेरिका में शटडाउन लगाना देश के लिए कोई नई बात नहीं है। बता दें कि साल 1981 के बाद से 14 बार अमेरिका में शटडाउन हो चुका है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Iran News

मार्च 1, 2026

US Israel Iran War

मार्च 1, 2026

US-Israel Iran War

मार्च 1, 2026

Ayatollah Ali Khamenei

फ़रवरी 28, 2026

Israel Iran War

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Leave a Comment