---Advertisement---

Afghanistan News: महिलाओं के खिलाफ Taliban का एक और फरमान, अब ब्यूटी सैलून पर लगा प्रतिबंध

Afghanistan News: अफगानिस्तान में महिलाओं के खिलाफ Taliban ने एक और फरमान जारी किया है। अब तालिबान ने ब्यूटी सैलून पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 4, 2023 6:08 अपराह्न

Taliban bans beauty parlors
Follow Us
---Advertisement---

Afghanistan News: भारत का पड़ोसी देश अफगानिस्तान, जहां पर फिलहाल तालिबानियों (Taliban) का राज चल रहा है। तालिबान हमेशा से महिलाओं से प्रति अपनी सोच और मानसिकता को लेकर बदनाम रहा है। अब एक बार फिर तालिबान ने महिलाओं के खिलाफ एक फरमान जारी किया है। नए फरमान के मुताबिक, अफगानिस्तान में ब्यूटी सैलून पर बैन लगा दिया गया है।

ब्यूटी सैलूनों के लाइसेंस रद्द करने के आदेश

तालिबान के सदाचार मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद आकिफ महाजर ने टोलो न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि काबूल सहित पूरे देश में ब्यूटी सैलून पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यानी अब कोई भी महिला न तो ब्यूटी सैलून जाएगी और न ही ब्यूटी पार्लर चला पाएगी। उन्होंने कहा कि इस पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। अगर कोई ऐसा करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फरमान में ब्यूटी सैलूनों के लाइसेंस रद्द करने के आदेश भी दिए गए हैं।

‘हमें भूखा मर जाना चाहिए’

तालिबान के इस नए फरमान के बाद एक मेकअप आर्टिस्ट ने कहा, “अगर परिवार के पुरुषों के पास नौकरी होगी तो हम घर से बाहर नहीं निकलेंगे पर अगर नौकरी नहीं हुई तो हम क्या कर सकते हैं ? हमें भूखा मर जाना चाहिए, हमें क्या करना चाहिए ? आप चाहते हैं कि हम मर जाएं।”

न पढ़ने का अधिकार, न घूमने की आजादी

अफगानिस्तान में महिलाओं के पास कोई खासी आजादी नहीं है। अफगानिस्तान में कई महिलाएं पहले ही नर्क की जिंदगी जी रही हैं। ऊपर से तालिबान के फरमान महिलाओं की आजादी का हनन करते हैं। कई जगह तो महिलाओं को पढ़ने तक की अनुमति नहीं है और न ही वे घर से कहीं बाहर जा सकती हैं। इसके अलावा महिलाओं के स्कूलों, विश्वविद्यालयों और गैर सरकारी संगठनों में काम करने भी पाबंदी है। जबकि, सार्वजनिक क्षेत्रों जैसे पार्क, सिनेमा और अन्य मनोरंजन क्षेत्रों में भी महिलाएं नहीं जा सकतीं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cristiano Ronaldo

अगस्त 12, 2026

US Iran War

अगस्त 10, 2026

US-Iran War

अगस्त 9, 2026

India-US Trade Deal

अगस्त 8, 2026

Donald Trump

अगस्त 6, 2026

India-Bangladesh Relations

अगस्त 6, 2026