---Advertisement---

Asim Munir: भारतीय सेना का खौफ! संयुक्त अभ्यास के ऐलान मात्र से ही फूले पाकस्तानी आर्मी चीफ के हाथ-पांव, हाई अलर्ट पर कई ठिकानें

भारतीय सेना के संयुक्त युद्धाभ्यास को लेकर Asim Munir के हाथ-पांव फूलते नजर आए हैं। भारतीय सेना के संयुक्त युद्धाभ्यास को देखते हुए पाकिस्तान के कई ठिकानों पर हाई अलर्ट घोषित किया गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 25, 2025 6:16 अपराह्न

Asim Munir
Follow Us
---Advertisement---

Asim Munir: पाकिस्तानी सेना के लिए दिन अच्छे नहीं चल रहे। अभी हाल ही में तालिबानियों से मुंह की खा चुके आसिम मुनीर के हाथ-पांव फिर फूलने लगे हैं। दरअसल, भारतीय सेना की ओर से 30 अक्टूबर से 10 नवंबर तक के लिए संयुक्त सेना अभ्यास का ऐलान हुआ है। ये ऐसा वाकया है जो अंदरखाने पाकिस्तानी सेना में मचे हलचल का कारण बना हुआ है।

भारतीय सेना के साझा युद्धाभ्यास को देखते हुए सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने पाकिस्तान में कई ठिकानों पर हाई अलर्ट घोषित किया है। इतना ही नहीं, पाकिस्तान की ओर से भी नोटिस-टू-एयरमेन (NOTAM) जारी किया गया है जो पड़ोसी मुल्क में भारतीय सेना के खौफ को साफ तौर पर दर्शाता है।

भारतीय सेना के संयुक्त अभ्यास से फूले Asim Munir के हाथ-पांव

पाकिस्तानी सेना प्रमुख के हाथ-पांव डर के मारे फूल गए हैं। इसका प्रमुख कारण है 30 अक्टूबर से 10 नवंबर तक होने वाला भारतीय सेना का संयुक्त अभ्यास। भारत की तीनों सेनाएं पाकिस्तान से लगती भारत की पश्चिमी सीमा सर क्रीक-सिंध-कराची क्षेत्र पर केंद्रित कर युद्धाभ्यास करेंगी। ऑपरेशन सिंदूर के बाद ये पहला मौका है जब नौसेना, वायु सेना और थल सेना का संयुक्त युद्धाभ्यास होने जा रहा है।

यही वजह है कि ऑपरेशन सिंदूर में धूल चाट चुके आसिम मुनीर के हाथ-पांव फूलने लगे हैं। खबरों की मानें तो आसिम मुनीर ने किसी भी संभावित हमले का जवाब देने के लिए वायु सेना और नौसेना को तैयार रहने को कहा है। ये साफ तौर पर पाकिस्तानी सेना के भीतर भारतीय सेना के खौफ को दर्शाता है।

भारतीय सेना की खौफ से पाकिस्तान में हाई अलर्ट!

संयुक्त युद्धाभ्यास का ऐलान क्या हुआ कि पाकिस्तान में हाई अलर्ट की घोषणा हो गई। आसिम मुनीर ने भारतीय सेना के युद्धाभ्यास को देखते हुए शोरकोट, बहावलपुर, रहीम यार खान, जैकोबाबाद, भोलारी और कराची एयरबेस को तैयार रहने का निर्देश दिया है। इ

इससे इतर बहावलपुर स्ट्राइक कोर और कराची (सिंध) कोर को तैयार रहने को कहा गया है। वहीं सिंध और दक्षिणी पंजाब में दक्षिणी कमानों के लिए हाई अलर्ट जारी हुआ है। नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट में इसका जिक्र है। ये साफ तौर पर पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर की घबराहट को दर्शाता है जिसको लेकर पड़ोसी मुल्क की सेना अलर्ट पर है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 4, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 4, 2026