---Advertisement---

आयतुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के बीच Donald Trump ने दी खुली चेतावनी, क्या यूएस ईरान पर करने जा रहा है भीषण हमला? जानें सबकुछ

Donald Trump: ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के बीच एक बार फिर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 5, 2026 1:54 अपराह्न

Donald Trump
Follow Us
---Advertisement---

Donald Trump: ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के बीच एक बार फिर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के शीर्ष नेता एक ही जगह मौजूद हैं और अमेरिका चाहे तो “एक ही हमले में” उन्हें निशाना बना सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल ऐसा नहीं किया जाएगा क्योंकि अमेरिका कूटनीतिक बातचीत का रास्ता खुला रखना चाहता है।

Donald Trump ने ईरान को दी खुली धमकी

बता दें कि खामेनेई के अंतिम संस्कार के साथ एक तरह से ईऱान अपना शक्ति प्रदर्शन भी कर रहा है। माना जा रहा है कि ईरान अमेरिका और इजरायल को साफ संदेश दिया है। हालांकि Donald Trump ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि “वे सब वहीं हैं। एक शॉट में हम उन सभी को खत्म कर सकते हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं करेंगे क्योंकि तब हमारे पास बातचीत करने के लिए कोई नहीं बचेगा, वे डील करने की गुहार लगा रहे हैं। “कोई भी पक्ष दूसरे पर गोली नहीं चलाएगा।” “मुझे अंतिम संस्कार में कुछ ईरानियों को रोते हुए देखकर हैरानी हुई,” “हो सकता है कि ये नकली आँसू हों,”

क्या अमेरिका ईरान पर फिर हमला करेगा?

फिलहाल अमेरिका की ओर से किसी नए सैन्य अभियान की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ट्रंप के बयान को कई विशेषज्ञ मनोवैज्ञानिक दबाव और रणनीतिक संदेश के रूप में देख रहे हैं। अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि वह कूटनीतिक विकल्पों को पूरी तरह बंद नहीं करना चाहता। इसलिए यह कहना कि अमेरिका ने तत्काल बड़े हमले का फैसला कर लिया है, उपलब्ध आधिकारिक जानकारी के आधार पर सही नहीं होगा। तेहरान में आयोजित अंतिम श्रद्धांजलि समारोह में भारी संख्या में लोग पहुंचे। इसके बाद कई शहरों में अंतिम यात्रा निकाली जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और प्रशासन ने बड़े पैमाने पर सुरक्षा व्यवस्था की है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 21 July 2026

जुलाई 20, 2026

Rain Alert 21 July 2026

जुलाई 20, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 20, 2026

Jharkhand News

जुलाई 20, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 20, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 20, 2026