---Advertisement---

Bangladesh Plane Crash: बांग्लादेश के ढाका में क्रैश हुआ एयरफोर्स का F7 विमान, अहमदाबाद की तरह कॉलेज की इमारत से टकराया

Bangladesh Plane Crash: बांग्लादेश के ढाका में एयरफोर्स का F7 विमान एक दुखद घटना में क्रैश हो गया। विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद कॉलेज की बिल्डिंग से टकरा गया। ऐसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है और कई लोग घायल हो गए हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 21, 2025 4:58 अपराह्न

Bangladesh Plane Crash
Follow Us
---Advertisement---

Bangladesh Plane Crash: पड़ोसी देश बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक दर्दनाक घटना घटी है। दरअसल, बांग्लादेश एयरफोर्स F7 Aircraft बुरी तरह से क्रैश हो गया है। इस दुखद विमान हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है और काफी लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, बांग्लादेश विमान दुर्घटना के बाद बचाव दल अपने कार्य में जुट गया है। ढाका विमान दुर्घटना के बाद लोगों को राहत देने का काम तेज गति से किया जा रहा है। ढाका में यह घटना दोपहर 1:30 बजे के करीब हुआ है।

Bangladesh Plane Crash: अहमदाबाद की तरह इमारत में घुसा विमान

‘ट्रिब्यून’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ढाका में F7 विमान माइलस्टोन एंड कॉलेज की इमारत पर जाकर गिर गया। ऐसे में बांग्लादेश विमान दुर्घटना को भारत के अहमदाबाद में मेडिकल कॉलेज में क्रैश होने वाले प्लेन क्रैश के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर ढाका विमान दुर्घटना के बाद कई सारे वीडियो सामने आ रहे हैं। वीडियो में चारों तरफ धुआं ही धुआं नजर आ रहा है। साथ ही बचाव कर्मी घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि F7 विमान उड़ाने वाले पायलट की जान बची या मौत हो गई। घटना वाली जगह पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं और आग की ऊंची-ऊंची लपटों को बुझाने का कार्य तेज गति से किया जा रहा है।

जानिए कैसे हुई बांग्लादेश विमान दुर्घटना?

रिपोर्ट के मुताबिक, ढाका में दोपहर के वक्त Bangladesh Plane Crash की घटना हुई। ढाका में विमान क्रैश होने से पहले F7 विमान काफी कम हाइट पर उड़ रहा था। विमान ने अपना संतुलन खो दिया। इसके बाद तेजी से विमान नीचे आने लगा और नारियल के पेड़ों को टकराने के बाद कॉलेज की इमारत पर जाकर गिर गया। इसके बाद एक जोरदार धमाका हुआ और चारों तरफ काले धुएं का गुबार फैल गया। रिपोर्ट के मुताबिक, कॉलेज के बाहर बच्चों के पैरेंट्स इंतजार कर रहे थे। ऐसे में जोरदार धमाके के बाद कई लोगों के घायल होने की आशंका है।

बांग्लादेश विमान दुर्घटना अहमदाबाद विमान हादसे से मिलती-जुलती?

मालूम हो कि गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एयर इंडिया का विमान हादसे का शिकार हो गया था। एयर इंडिया का विमान एयरपोर्ट से कुछ दूरी पर एक मेडिकल कॉलेज पर जाकर गिरा था। ऐसे में मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में रहने वाले कई छात्रों को गंभीर चोटें आई थीं। वहीं, एयर इंडिया के विमान में सवार 242 लोगों में से 241 लोगों की मौत हो गई थी। इस गंभीर हादसे में केवल 1 यात्री बच गया था। अहमदाबाद विमान हादसे की तरह ही Bangladesh Plane Crash की घटना घटी है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 4, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 4, 2026

Rashifal 4 November 2026

नवम्बर 3, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 3, 2026

Rain Alert 4 November 2026

नवम्बर 3, 2026