---Advertisement---

Bangladesh Violence: ISKCON Temple पर प्रतिबंध! हिंदुओं पर हो रहे हमले को लेकर Muhammad Yunus सरकार चुप? विदेशी मीडिया की खामोशी पर उठे सवाल; जानें डिटेल

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार हो रहे हो रहे हमले के बाद पूरी दुनिया की नजर बांग्लादेश पर बनी हुई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 28, 2024 12:21 अपराह्न

Bangladesh Violence
Follow Us
---Advertisement---

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में लगातार अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे हमले को लेकर अब मोहम्मद यूनुस सरकार पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है। वहीं Chinmay Krishna Das की गिरफ्तारी के बाद अब ISKCON Temple पर प्रतिबंध को लेकर मांग तेज हो गई है। वहीं अब इस मामले पर विदेशों से भी प्रक्रिया सामने आ रही है। वहीं विदेशी मीडिया की खामोशी पर भी अब सवाल उठने लगे है कि आखिर इस मामले में विदेशी मीडिया क्यों चुप है। और क्या बांग्लादेश की अंतरिम सरकार हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर क्यों चुप है।

Bangladesh Violence के बीच ISKCON Temple पर प्रतिबंध लगाने की मांग तेज?

Chinmay Krishna Das की गिरफ्तार और उनके वकील की हत्या के बाद से ही बांग्लादेश में हालात चिंताजनक बने हुए है (Bangladesh Violence)। वहीं अब ISCKON पर प्रतिबंध को लेकर भी बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल कई स्थानीय संगठन ISCKON मंदिर पर बैन लगाने की मांग कर रहे है, यहां तक कि इसे टेरिरिस्ट ग्रुप भी कहा जा रहा है। इसके अलावा अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमले रूकने का नाम नहीं ले रहे है जो एक चिंता का विषय है।

Muhammad Yunus हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में असमर्थ

बता दें कि बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के आने के बाद से ही हिंदुओं पर हमले तेज हो गए है। गौरतलब है कि अंतरिम सरकार के प्रमुख यूनुस सरकार की चुप्पी पर अब कई तरह के सवाल भी खड़े हो रहे है, कि क्या मोहम्मद यूनुस सरकार हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में असफल हो गए है क्योंकि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू लगातार हमले का शिकार हो रहे है। हालांकि Bangladesh Violence को लेकर लगातार भारत सरकार अपनी प्रतिक्रिया दे रही है।

Bangladesh Violence के बाद विदेशी मीडिया की चुप्पी पर उठे सवाल

बताते चले कि बांग्लादेश में हिंदु पुजारी Chinmay Krishna Das की गिरफ्तारी के बाद से ही लगातार हिंदुओं पर हमले हो रहे है। इसी बीच एक विदेश पत्रकार Amy Mek ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्हें इस मुद्दे पर पश्चिमी मीडिया पर जमकर निशाना साधा है, उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि “पश्चिमी मीडिया कहाँ है?

यदि ईसाई, हिंदू या यहूदी सड़कों पर मुसलमानों का शिकार करते हुए मार्च कर रहे होते, उनके वध की मांग कर रहे होते, तो क्या यह हर चैनल पर ब्रेकिंग न्यूज नहीं होती? क्या हर मानवाधिकार संगठन तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए आगे नहीं आएगा? उन्होंने आगे कहा कि मानवाधिकारों के तथाकथित चैंपियन कहा है”।

विदेशी सिंगर ने भी Chinmay Krishna Das की गिरफ्तारी पर दी प्रतिक्रिया

आपको बता दें कि बीते दिन यानि 27 नवंबर को Mary Millben ने भी बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार और Chinmay Krishna Das की गिरफ्तारी पर सवाल खड़े किए है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि

“चिन्मय कृष्ण दास की कैद और बांग्लादेश में चरमपंथियों द्वारा हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ जारी हमलों पर अब विश्व नेताओं को ध्यान देना चाहिए। हमें धार्मिक स्वतंत्रता और विश्व स्तर पर सभी आस्थावान लोगों की सुरक्षा की रक्षा करनी चाहिए”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026