---Advertisement---

कटघरे में आया बांग्लादेश! Bangladesh Violence पर Johnnie Moore ने Muhammad Yunus सरकार के रवैये पर जताई चिंता; जानें डिटेल

Bangladesh Violence: पूर्व अमेरिकी आयुक्त Johnnie Moore ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। इस मामले पर उन्होंने महोम्मद यूनुस सरकार को भी जमकर घेरा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 29, 2024 11:56 पूर्वाह्न | Updated: नवम्बर 29, 2024 5:43 अपराह्न

Bangladesh Violence
Follow Us
---Advertisement---

Bangladesh Violence: बीते कुछ दिनों से बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले को लेकर अब विदेशों से भी प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। मामला तब और गरमा गया जब ISKCON मंदिर के पुजारी Chinmay Krishna Das की गिरफ्तार हुई। मालूम हो कि भारत ने भी इसपर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। बीते दिन पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने Muhammad Yunus सरकार पर गंभीर आरोप लगाया था। वहीं अब बांग्लादेश चारों तरफ से कटघरे में आता हुआ दिख रहा है। वहीं अब Bangladesh Violence पर पूर्व अमेरिकी आयुक्त और राष्ट्रपति ट्रम्प के पूर्व आध्यात्मिक सलाहकार Johnnie Moore ने भी यूनुस सरकार पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Johnnie Moore ने Bangladesh Violence पर जताई चिंता

आपको बता दें कि पूर्व अमेरिकी आयुक्त Johnnie Moore ने Bangladesh Violence और हिंदुओं पर चिंता जताते हुए कहा कि “हमें यकीन नहीं है कि वास्तव में यह कौन कर रहा है, लेकिन मैं बस इतना कहना चाहता हूं, जिस तरह से मैं इसे देखता हूं, मुहम्मद यूनुस विफल हो रहे है। यदि कानून का शासन इतना अक्षम हो जाए कि उचित प्रक्रिया मिलने के बजाय एक वकील की हत्या कर दी जाए। यह अविश्वसनीय है, मैं बांग्लादेशी सरकार में श्री यूनुस की प्रतिक्रिया से आश्चर्यचकित था। बांग्लादेश सिर्फ एक मुस्लिम देश नहीं है।

यह एक मुस्लिम-बहुल देश है जिसमें बहुत सारे अल्पसंख्यक हैं। देश में ऐसा कोई अल्पसंख्यक नहीं है जो इस समय ख़तरा महसूस नहीं कर रहा हो। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि वैश्विक ईसाई समुदाय बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के साथ खड़ा है”।

बांग्लादेश हाईकोर्ट ने ISKCON पर बैन लगाने से किया इंकार – Bangladesh Violence

बता दें कि Chinmay Krishna Das की गिरफ्तारी के बाद बांग्लादेश हाईकोर्ट में एक अर्जी दाखिल की गई थी जिसमे ISKCON मंदिर पर बैन लगाने की मांग हुई थी। हालांकि हाईकोर्ट ने इस अपील को खारिज कर दिया। जानकारी के मुताबिक इस्कॉन बांग्लादेश ने कथित तौर पर चिन्मय कृष्ण दास को खुद से अलग कर लिया। बयान में कहा गया है कि कार्यवाहियां धार्मिक संस्था का प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं”।

बांग्लादेश हिंसा पर ब्रिटिश सांसद ने क्या कहा?

भारत के बाद अब विदेशों से भी Muhammad Yunus के रवैये पर सवाल उठ रहे है। दरअसल बांग्लादेश हिंसा को लेकर ब्रिटिश सांसद Bob Blackman ने बांग्लादेश सरकार पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि “आज, मैंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमलों और चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी की निंदा की।

मैं उनके उच्च न्यायालय में यह निर्णय देने के प्रयास से भी चिंतित हूं कि ISKCON को देश से प्रतिबंधित कर दिया जाना चाहिए। विश्व स्तर पर धर्म की स्वतंत्रता को संरक्षित किया जाना चाहिए”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026