---Advertisement---

BAPS: एफिल टावर की महिला कर्मचारी को हटाने से मचा भारी बवाल, हिंदू समूह के दौरे से क्यों जुड़ा है मामला? जानें सबकुछ

BAPS: बीते दिन फ्रांस का एफिल टावर बंद हो गया, जिसके बाद बवाल मचा हुआ है। चलिए आपको बताते है कि क्या है पूरा माजरा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 8, 2026 11:49 पूर्वाह्न

BAPS
Follow Us
---Advertisement---

BAPS: बीते दिन फ्रांस का एफिल टावर बंद हो गया, जिसके बाद पूरी तरह से बवाल मचा हुआ है। दरअसल यह मामला हिंदू समूह के दौरे से जुड़ा हुआ है। जिसने पूरी दुनिया में बवाल मचा दिया है। बता दें कि वहां के कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया था।

जिसके बाद एफिल टावर को बंद करना पड़ा था। जानकारी के मुताबिक कर्मचारियों का आरोप है कि शनिवार को हिंदू धार्मिक संगठन BAPS (Bochasanwasi Akshar Purushottam Swaminarayan Sanstha) से जुड़े करीब 100 लोगों के निजी दौरे के दौरान महिला कर्मचारियों को अपने काम की जगह से हटने के लिए कहा गया, ताकि उनकी जगह पुरुष कर्मचारी खड़े हो सकें। वहीं अब BAPS ने इस मामले पर अपनी सफाई दी है।

क्या है पूरा मामला?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, BAPS से जुड़े करीब 100 लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल एफिल टावर पहुंचा था। आरोप है कि इस निजी दौरे के दौरान महिला कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ संपर्क को सीमित करने के लिए उन्हें कुछ स्थानों से हटाया गया या उनकी जगह पुरुष कर्मचारियों को लगाया गया।

एफिल टावर के कर्मचारियों ने इस व्यवस्था को महिलाओं के खिलाफ भेदभाव बताते हुए विरोध जताया। कर्मचारियों का कहना है कि महिलाओं को केवल उनके लिंग के आधार पर अलग किया गया और कुछ को प्रतिनिधिमंडल की नजर से दूर रहने के निर्देश दिए गए। इस घटना के विरोध में कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया, जिसके चलते सोमवार को एफिल टावर के संचालन बंद रहा।

इस मामले में BAPS ने दी सफाई 

बता दें कि BAPS ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि हम जताई गई चिंताओं को समझते हैं और उन्हें बहुत गंभीरता से लेते हैं। हमारे डेलिगेशन के बड़े आकार को देखते हुए, यह विज़िट एफिल टॉवर की टीमों के साथ मिलकर आम खुलने के समय के शुरुआती हिस्से में आयोजित की गई थी, ताकि दूसरे विज़िटर्स को कम से कम परेशानी हो। हमारी जानकारी के अनुसार, किसी भी समय किसी को भी एफिल टॉवर में जाने से नहीं रोका गया।

फिर भी, हम उन सभी लोगों से दिल से माफ़ी मांगना चाहते हैं जिन्हें इस स्थिति से कोई दुख या परेशानी हुई हो। हम आपसी सम्मान और दूसरों की सेवा जैसे यूनिवर्सल मूल्यों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। हम उठाई गई चिंताओं का सम्मान करते हैं और उन्हें बहुत गंभीरता से लेते हैं। हमारे डेलिगेशन के बड़े आकार की वजह से, यह विज़िट एफिल टॉवर की टीम के साथ मिलकर आम खुलने के समय के शुरुआती हिस्से में तय की गई थी, ताकि दूसरों को कोई परेशानी या रुकावट न हो।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 24, 2026

Navdeep Rinwa

अक्टूबर 24, 2026

Rashifal 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026