---Advertisement---

British PM Rishi Sunak: ऋषि सुनक के इस बयान पर ब्रिटेन में छिड़ी बहस, जानें क्या है पूरा मामला

British PM Rishi Sunak: ब्रिटिश के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने हाल में कुछ ऐसी टिप्पणियां की जोकि सोशल मीडिया पर बहस के रूप में छिड़ गई हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिरकार प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने ऐसी क्या बातें कहीं जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर लोगों के बीच बहस शुरू हो गई ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: अक्टूबर 5, 2023 5:36 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

British PM Rishi Sunak: ब्रिटिश के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने हाल में कुछ ऐसी टिप्पणियां की जोकि सोशल मीडिया पर बहस के रूप में छिड़ गई हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिरकार प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने ऐसी क्या बातें कहीं जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर लोगों के बीच बहस शुरू हो गई है। कोई ऋषि सुनक के पक्ष में नजर आ रहा है, तो कोई उन पर टिप्पणी कर रहा है।

प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के बयान पर छिड़ी बहस


दरअसल ब्रिटिश के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने ट्रांसजेंडर को लेकर हाल ही में टिप्पणी की, बता दें कि कंजरवेटिव पार्टी सम्मेलन में अपने भाषण के दौरान उन्होंने कहा कि एक पुरुष एक पुरुष है और एक महिला एक महिला है। उनके इस लिंक पर दिए गए बयान पर सोशल मीडिया पर वह छिड़ गई है। सुनक का ये बयान इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि उन्होंने अप्रैल महीने में कहा था कि 99.9% महिलाओं के पास लिंग नहीं होता है।

बता दें कि 4 अक्टूबर को कंजर्वेटिव पार्टी सम्मेलन को संबोधित करते हुए यूके के पीएम ऋषि सुनक ने कहा, “हमें इस बात पर विश्वास नहीं करना चाहिए कि लोग किसी भी लिंग के हो सकते हैं जो वे चाहते हैं – वे नहीं हो सकते। एक पुरुष एक पुरुष है और एक महिला एक महिला है। यह सामान्य सी बात है।”

सुनक ने कहा, ”हम इस देश को बदलने जा रहे हैं और इसका मतलब है, जीवन का मतलब जीवन है। यह कोई विवादास्पद स्थिति नहीं होनी चाहिए। अधिकांश लोग इससे सहमत हैं। माता-पिता के लिए यह जानना भी विवादास्पद नहीं होना चाहिए कि उनके बच्चे रिश्तों के बारें में स्कूल में क्या सीख रहे हैं?

सुनक ने ऐसा क्यों बोला?

जानकारी के लिए आपको बता दें कि ऋषि सुनक की यह टिप्पणी स्वास्थ्य सचिव स्टीव बार्कले की तरफ से 3 अक्टूबर को इंग्लैंड में महिला अस्पताल बालों में ट्रांसजेंडर महिलाओं के इलाज पर प्रतिबंध लगाने की योजना के प्रस्ताव के बाद आई है। स्काई न्यूज के अनुसार, स्वास्थ्य सचिव ने कहा था कि महिलाओं के स्वास्थ्य से निपटने के दौरान लिंग-विशिष्ट भाषा का उपयोग किया जाएगा। इस प्रस्ताव पर टोरी सांसदों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी क्योंकि उन्हें डर है कि एलजीबीटीक्यू+ लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस


प्रधानमंत्री ऋषि सोने की तरफ से दिए गए इस बयान के बाद से सोशल मीडिया पर वह चढ़ गई है कुछ लोग उनके विचारों का समर्थन कर रहे हैं तो कई लोग ट्रांसजेंडर समुदाय के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी बता रहे हैं कुछ लोगों ने यह कहकर उनका मजाक उड़ाया कि उनकी टिप्पणियां सामान्य ज्ञान से बहुत दूर है एक यूजर ने लिखा न केवल सबसे छोटे बाल की सबसे अधिक जोखिम वाले समुदाय में से एक पर लगातार हमले घृणित हैं।

जानकाीर के लिए बता दें कि ट्रांसजेंडर अधिकारों पर सुनक अपना रुख पहले भी स्पष्ट कर चुके हैं। उन्होंने अप्रैल में कहा था कि 99.9 फीसदी महिलाओं के पास लिंग नहीं होते हैं।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

S. Jaishankar

सितम्बर 26, 2026

JP Morgan

सितम्बर 23, 2026

PM Modi

सितम्बर 23, 2026

Donald Trump

सितम्बर 19, 2026

Donald Trump

सितम्बर 18, 2026

Donald Trump

सितम्बर 17, 2026

Leave a Comment