---Advertisement---

CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, बीकेआई के आतंकवादी परमिंदर सिंह को अबू धाबी से किया प्रत्यर्पित; जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann: पंजाब पुलिस राज्य के बाद अब विदेशों से भी आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है, जो अपराध करके विदेश भाग गए थे।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 27, 2025 11:43 पूर्वाह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब पुलिस राज्य के बाद अब विदेशों से भी आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है, जो अपराध करके विदेश भाग गए थे। इसी बीच पंजाब पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल एक ऐतिहासिक अभियान में, पंजाब पुलिस
ने केंद्रीय एजेंसियों के घनिष्ठ समन्वय और सहयोग से बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के आतंकवादी परमिंदर सिंह उर्फ ​​पिंडी को अबू धाबी, से भारत प्रत्यर्पित किया। गौरतलब है कि पंजाब पुलिस के लिए यह बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। गौरतलब है कि सीएम भगवंत मान की अगुवाई में अपराध को रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए है।

CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

डीजीपी पंजाब पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार “एक ऐतिहासिक अभियान में, पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के घनिष्ठ समन्वय और सहयोग से बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के आतंकवादी परमिंदर सिंह उर्फ ​​पिंडी को अबू धाबी से भारत प्रत्यर्पित किया। पिंडी, विदेश स्थित आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ ​​रिंदा और हैप्पी पासिया का करीबी सहयोगी है और बटाला-गुरदासपुर क्षेत्र में पेट्रोल बम हमलों, हिंसक हमलों और जबरन वसूली सहित कई जघन्य अपराधों में शामिल है।

बटालापुलिस द्वारा अनुरोधित रेड कॉर्नर नोटिस (RCN) पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में चार सदस्यीय एक समर्पित टीम 24.09.2024 को संयुक्त अरब अमीरात गई, विदेश मंत्रालय और संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों के साथ समन्वय किया, सभी कानूनी औपचारिकताएँ पूरी कीं और आरोपी को सफलतापूर्वक न्याय के कटघरे में वापस लाया”।

आतंकवाद के खिलाफ लगातार एक्शन मोड में दिखी पंजाब पुलिस

यह सफल प्रत्यर्पण पंजाब पुलिस की आतंकवाद और संगठित अपराध के प्रति शून्य-सहिष्णुता की नीति के साथ-साथ इसकी उन्नत जाँच क्षमताओं और वैश्विक पहुँच को भी दर्शाता है। हम न्याय को बनाए रखने और राष्ट्रीय सुरक्षा को मज़बूत करने के इस संयुक्त प्रयास में उनके अमूल्य सहयोग के लिए केंद्रीय एजेंसियों, विदेश मंत्रालय (MEA) और संयुक्त अरब अमीरात सरकार के आभारी हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मार्च 5, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 5, 2026

Viral Video

मार्च 5, 2026

US-Israel Iran War

मार्च 5, 2026

US-Israel-Iran War

मार्च 5, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 5, 2026