---Advertisement---

2020 में CAA, NRC पर भारत को नसीहत! अब अपने ही देश में इस कानून पर क्यों घिरे Donald Trump? दंगाइयों को Los Angles में कुचलने की खाई कसम; जानें डिटेल

Donald Trump: अमेरिका का लॉस एंजलिस पूरी तरह से जल रहा है। जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प बढ़ गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 8, 2025 11:19 पूर्वाह्न

Donald Trump
Follow Us
---Advertisement---

Donald Trump: एक बार अमेरिका का लॉस एंजलिस पूरी तरह से जल रहा है। बता दें कि शुक्रवार से अमेरिकी इमिग्रेशन और कस्टम्स एनफोर्समेंट (आईसीई) की ओर से लगातार छापेमारी की जा रही थी, जिसके बाद करीब 44 लोगों को हिरासत में लिया गया था। जिसके बाद अप्रवासी लोगों को गुस्सा फूट गया और सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर रहे है। वहीं अब अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के आदेश पर प्रशासन 2,000 नेशनल गार्ड सैनिकों को तैनात करेगा क्योंकि लॉस एंजिल्स में संघीय एजेंटों को आव्रजन छापों के बाद दूसरे दिन प्रदर्शनकारियों का सामना करना पड़ा।

हालांकि अगर 5 साल पिछे चले और जब भारत में इस कानून को लेकर जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहा था, उसी वक्त ट्रंप भारत के दौरे पर थे, तब अमेरिका ने भारत से मानवाधिकारों का सम्मान करने का आग्रह किया था। वहीं अब जब अमेरिका में ऐसा हो रहा तब वह लगातार प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई कर रहे है, जो कहींं न कहींं अमेरिका का दोहरा चरित्र दिखाता है।

अपने ही देश में इस कानून पर क्यों घिरे Donald Trump

आपको बता दें कि अमेरिकी इमिग्रेशन और कस्टम्स एनफोर्समेंट (आईसीई) की ओर से लगातार छापेमारी की जा रही थी, जिसके बाद करीब 44 लोगों को हिरासत में लिया गया था। इसके बाद ही हिंसा भड़क गई। वहीं अब Donald Trump के आदेश पर प्रशासन 2,000 नेशनल गार्ड सैनिकों को तैनात करेगा क्योंकि लॉस एंजिल्स में संघीय एजेंटों को आव्रजन छापों के बाद दूसरे दिन प्रदर्शनकारियों का सामना करना पड़ा। हालाांकि इसके बाद कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसम, जो डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़े हैं, ने इस गार्ड की तैनाती पर आपत्ति जताई है। जिसके बाद ट्रंप और गवर्नर के बीच टेंशन बढ़ गई है।

डोनाल्ड ट्रंप के आदेश से भड़के गवर्नर

बता दें कि कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसम, जो डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़े हैं, ने इस गार्ड की तैनाती पर आपत्ति जताई और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि

“संघीय सरकार कैलिफोर्निया नेशनल गार्ड को अपने नियंत्रण में ले रही है और लॉस एंजिल्स में 2,000 सैनिकों को तैनात कर रही है – इसलिए नहीं कि कानून प्रवर्तन की कमी है, बल्कि इसलिए कि वे एक तमाशा चाहते हैं। उन्हें कोई मौका न दें। कभी भी हिंसा का प्रयोग न करें। शांतिपूर्वक अपनी बात कहें”।

गवर्नर के बयान पर Donald Trump ने दी प्रतिक्रिया

बता दें कि गवर्नर के बयान पर अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने लिखा कि “यदि कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूस्कम और लॉस एंजिल्स के मेयर करेन बास अपना काम नहीं कर सकते,

जिसके बारे में सभी जानते हैं कि वे ऐसा नहीं कर सकते, तो संघीय सरकार हस्तक्षेप करेगी और दंगों और लूटपाट की समस्या को उसी तरह हल करेगी जिस तरह से इसे हल किया जाना चाहिए”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Iran War

जून 27, 2026

Venezuela Earthquakes

जून 26, 2026

Viral Video

जून 25, 2026

POK Protest

जून 25, 2026

India-US Trade Deal

जून 25, 2026

Khawaja Asif

जून 22, 2026