---Advertisement---

डोनाल्ड ट्रंप पर बेल्जियम के प्रधानमंत्री Bart De Wever का तीखा हमला, क्या अमेरिका के राष्ट्रपति की बढ़ेगी मुश्किलें, जानें सबकुछ

Bart De Wever: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति को लेकर अब चौतरफा हमला देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 5, 2026 1:29 अपराह्न

Bart De Wever
Follow Us
---Advertisement---

Bart De Wever: अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति को लेकर अब चौतरफा हमला देखने को मिल रहा है। कई देश ट्रंप के खिलाफ अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। जिसके बाद कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है। वहीं भारत पहुंच बेल्जियम के प्रधानमंत्री Bart De Wever ने ट्रंप पर तीखा हमला बोला है। जिसके बाद कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है। मालूम हो कि ट्रंप अपनी टैरिफ नीति को लेकर लगातार सुर्खियों में बने रहते है। हालांकि उनके इस टैरिफ नीति का कोई सर पैर नजर नहीं आता है। चलिए आपको बताते है सारी जानकारी।

बेल्जियम के प्रधानमंत्री Bart De Wever का ट्रंप पर तीखा हमला

बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बारे में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “आज ज़्यादा से ज़्यादा लोग रुकावटें खड़ी करने, बाज़ार बंद करने और टैरिफ़ लगाने की बात कर रहे हैं। कुछ लोग तो ऐसा पूरी तरह मनमाने ढंग से करते हैं।

वे सोमवार को कोई फ़ैसला लेते हैं, बुधवार को उसे रद्द कर देते हैं और शनिवार को उसे फिर से लागू कर देते हैं। लेकिन कुछ लोग अलग तरीका अपनाते हैं और जान-बूझकर और व्यवस्थित रूप से बाज़ारों को बिगाड़ने की कोशिश करते हैं।”

भारत को लेकर क्या बोले बेल्जियम के प्रधानमंत्री?

भारत-बेल्जियम के बीच हुई हाई-लेवल बातचीत पर बेल्जियम के प्रधानमंत्री Bart De Wever ने कहा कि “भारत-बेल्जियम के बीच हुई हाई-लेवल बातचीत पर बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी से मिलना सम्मान की बात थी। मैं उन्हें दुनिया के सबसे प्रेरणादायक नेताओं में से एक मानता हूँ।

हम एक ऐसी दुनिया में रह रहे हैं जो उथल-पुथल से भरी है, और जब आप दुनिया के कई नेताओं को सुनते हैं, तो आपको डर, बेचैनी और खतरे का एहसास होता है। लेकिन जब पीएम मोदी बोलते हैं, तो लगता है कि हमें उनकी बात माननी चाहिए। वह एक समझदार नेता हैं।”

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 22, 2026

Arvind Kejriwal

अक्टूबर 22, 2026

Punjab News

अक्टूबर 22, 2026

Punjab News

अक्टूबर 22, 2026

Rashifal 23 October 2026

अक्टूबर 22, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 22, 2026