क्या Donald Trump की मध्यावधि चुनाव में करारी हार बढ़ाएगी ईरान का हौसला, मोजतबा खामेनेई बोले ‘कुछ नहीं बदलेगा…’

Donald Trump: अमेरिकी मध्यवर्ती चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की हार को लेकर दुनिया स्तब्ध है लेकिन इस सबके बीच ईरान ने स्पष्ट संदेश दिया कि उनकी नीति अभी भी बदलने वाले नहीं है और वह किसी भी हाल में झुकने के लिए तैयार नहीं हैं।

Donald Trump

Photo Credit- Google Donald Trump

Donald Trump: अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के परिणामों के बाद ईरान की तरफ से एक स्पष्ट संदेश जारी किया है। दरअसल नेता अतुल्ला मोजतबा खामेनेई ने कहा है कि अमेरिका में सत्ता के समीकरण बदलने या चुनाव के नतीजों में बदलाव की वजह से ईरान की रक्षा नीति और अमेरिका के प्रति रुख में कोई बदलाव नहीं आने वाला है। ईरानी नेता के अनुसार अमेरिका से किसी भी तरह की रियायत की उम्मीद करना एक बड़ी भूल हो सकती है और देश की सुरक्षा कमजोर हो सकती है। आइए जानते हैं ईरानी नेता ने क्या कहा है और किस तरह अमेरिका की पोल खोलते दिखा है।

क्यों अमेरिका के आगे नहीं झुकेगा ईरान

अतुल्ला मोजतबा खामेनेई ने अपनी बात रखते हुए बताया कि प्रभुत्ववादी व्यवस्था अपनाने वाले देशों और अमेरिका का व्यवहार बदलने वाला नहीं है। अमेरिका की सिर्फ यही ख्वाहिश है कि ईरानी राष्ट्र बिना किसी शर्त के उनके सामने आत्मसमर्पण कर दे। उनकी नीतियों में बदलाव की उम्मीद करना ही गलती है क्योंकि अतीत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। यह ईरानी लोगो के संघर्ष और प्रतिरोध को कमजोर करेगा।

मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका के लिए स्पष्ट किया अपना रुख

मोजतबा खामेनेई ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अमेरिका के दबाव के आगे झुकना देश के लिए बेहद नुकसानदेह साबित हो सकता है। दुश्मन को और हमले करने का हौसला मिलेगा। ईरान के लिए आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता अपनी आंतरिक ताकत बढ़ाना, राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करना और सामाजिक एकजुटता बनाए रखना है। यही देश के लिए हितकारी है और स्पष्ट संदेश वह अमेरिका को देना चाहते हैं।

क्या अमेरिका में Donald Trump की हार की वजह है ईरान

हाल ही में होने वाली अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। जहां अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेटी वेंस और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस हार के पीछे ईरान के साथ चल रहे सैन्य संघर्ष को एक मुख्य कारण माना है। अब ऐसे में अमेरिका के इस बयान से देश की राजनीति में क्या बदलाव दिखता है इस पर नजरें रहेंगी।

 

 

Exit mobile version