---Advertisement---

पाखंड! Donald Trump के राज में अमेरिका-रूस के बीच 20 प्रतिशत बढ़ा व्यापार; तो भारत को रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका लगा रहा है रोक

Donald Trump: प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने अमेरिका की ऐसी पोल खोली, जिसे सुन पूरी दुनिया हैरान हो गई।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 17, 2025 11:46 पूर्वाह्न

Donald Trump
Follow Us
---Advertisement---

Donald Trump: शुक्रवार को अलास्का में अमेरिका के राष्ट्रपति और रूस के राष्ट्रपति पुतिन के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध पर चर्चा हुई, दोनों ही नेताओं ने मुलाकात के बाद एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने अमेरिका की ऐसी पोल खोली, जिसे सुन पूरी दुनिया हैरान हो गई। मालूम हो कि Donald Trump ने भारत पर रूस से तेल खरीदने को लेकर 50 प्रतिशत का टैरिफ लगा दिया है। टैरिफ के बाद भारत ने भी अमेरिका की पोल खोली थी और बताया था कि कैसे अमेरिका रूस के साथ व्यापार करता है, वहीं अब पुतिन ने भरी सभा में अमेरिका की पोल खोली और कबूल किया कि ट्रंप के राज में दोनों देशों के बीच लगभग 20 प्रतशित का व्यापार बढ़ा है। जिसके बाद यह तो साफ हो गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति का दोहरा चरित्र सामने आ गया है।

Donald Trump के राज में अमेरिका-रूस के बीच 20 प्रतिशत बढ़ा व्यापार

मालूम हो कि रूस-युक्रेन युद्ध पर हुई मीटिंग के बाद एक संयुक्त प्रेस वार्ता में पुतिन ने Donald Trump की पोल खोल दी। मालूम हो कि रूस-युक्रेन युद्ध पर हुई मीटिंग के बाद एक संयुक्त प्रेस वार्ता में पुतिन ने कहा कि संयोग से जब से (अमेरिका में) नया (ट्रंप) प्रशासन सत्ता में आया है, तब से (रूस-अमेरिका में) द्विपक्षीय व्यापार बढ़ने लगा है. हालांकि यह अभी प्रतीकात्मक है, फिर भी वृद्धि दर 20 प्रतिशत है। पुतिन ने आगे कहा कि हमारे पास एकसाथ मिलकर काम करने और डील करने के कई सारे रास्ते हैं। रूस और अमेरिका के बीच निवेश और व्यापारिक सहयोग में काफी संभावनाएं हैं। वहीं अमेरिका भारत पर रूस से तेल खरीदने से मना कर रहा है, जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है, वहीं अब देखना होगा कि भारत इससे कैसे निपटता है।

अमेरिका रूस से क्या-क्या खरीदता है?

ओईसी रिपोर्ट बताती है कि मई 2025 में अमेरिका ने रूस से मुख्य रूप से 122 मिलियन डॉलर कीमत के रेडियोएक्टिव केमिकल, नाइट्रोजन फर्टिलाइजर और प्लेटिनम की खरीद की थी। इसके अलावा भी दोनों देशों के बीच कई चीजों पर व्यापार होता है। मालूम हो कि भारत ने पुतिन के इस कबूलनामे से पहले ही बताया था कि अमेरिका रूस से कई चीजें खरीदता है, वहीं ये बात Donald Trump से पूछने पर उन्होंने साफ इंकार कर दिया था और कहा था कि मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 31 May 2026

मई 30, 2026

कल का मौसम 31 May 2026

मई 30, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 30, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 30, 2026

Anurag Dhanda

मई 30, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 30, 2026