---Advertisement---

Donald Trump की नई चाल! रूसी तेल खरीद को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान; क्या अमेरिकी राष्ट्रपति के दांवे से भारत की बढ़ेगी टेंशन?

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप ने यह दावा किया है कि अब भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा, इससे पहले भी ट्रंप यह कह चुके है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 18, 2025 11:06 पूर्वाह्न

Donald Trump
Follow Us
---Advertisement---

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति हर दूसरे दिन भारत को लेकर अपनी टिप्पणी देते रहते है। वह हर कुछ दिनों पर भारत -पाकिस्तान युद्ध को लेकर दावा करते है कि उन्होंने ही दोनों देशों का युद्ध रूकवाया है, और लाखों जिंदगियां बचाई है। हालांकि भारत लगातार इसका खंडन करता हुआ आ रहा है। वहीं बीते 7 दिनों के भीतर यह दूसरी बार है जब डोनाल्ड ट्रंप ने यह दावा किया है कि अब भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा, इससे पहले भी ट्रंप यह कह चुके है। हालांकि भारत ने इससे साफ इंकार कर दिया था। अमेरिकी राष्ट्रपति के इस दांवे के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा – Donald Trump

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की के साथ अपनी बैठक के दौरान व्हाइट हाउस में बोलते हुए,इसी बीच भारत द्वारा रूसी तेल खरीदने पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि “भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा। उन्होंने पहले ही तनाव कम कर दिया है।” बता दें कि यह दूसरी बार जब यह बात कही गई है। इससे पहले भारतीय विदेश मंत्रालय ने इससे साफ इंकार कर दिया था, साथ ही विदेश मंत्रालय की तरफ से यह साफ कह दिया गया था कि ट्रंप और पीएम मोदी के बीच फोन पर किसी तरह की बातचीत नहीं हुई थी। जिसका दावा ट्रंप ने किया था। वहीं एक बार फिर ट्रंप ने यह बात कहकर सुर्खियों में बन गए है। हालांकि अब देखना होगा कि भारत की तरफ से इसपर क्या प्रतिक्रिया आती है।

रूस यूक्रेन युद्ध रूकवाने को लेकर क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप

रूस यूक्रेन युद्ध को लेकर ट्रंप ने कहा कि “राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की और राष्ट्रपति पुतिन) एक-दूसरे को पसंद नहीं करते। मैं यह बात राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के सामने कह रहा हूँ, लेकिन मैं राष्ट्रपति पुतिन के सामने भी कह रहा हूँ। उनके बीच बहुत ज़्यादा मनमुटाव है। मुझे लगता है कि यह समझौता वाकई रुका हुआ है। मुझे लगता है कि हम इसे पूरा कर लेंगे। और हमें इसे दीर्घकालिक बनाना होगा, जैसा कि मैंने मध्य पूर्व में कहा था, चिरस्थायी। मध्य पूर्व की स्थिति कहीं ज़्यादा जटिल है।

इसमें 59 देश शामिल थे, और उनमें से हर कोई इस पर सहमत था। ज़्यादातर लोगों को नहीं लगा कि यह संभव है। मुझे पूरा विश्वास है कि यह काम ज़रूर होगा। कल राष्ट्रपति पुतिन के साथ मेरी अच्छी बातचीत हुई। मुझे लगता है कि वह इसे पूरा करना चाहते हैं।”

अमेरिकी राष्ट्रपति से क्या भारत की बढ़ेगी टेंशन

बता दें कि भारत और रूस दशकों से काफी अच्छे दोस्त है, और दोनों नेता एक दूसरे की जमकर तारीफ करते हुए नजर आते है। लेकिन दूसरी बार डोनाल्ड ट्रंप यह दावा कर रहे है कि “भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा”। वहीं अब देखना दिलचस्प होगा कि भारत इसपर क्या प्रतिक्रिया देता है, क्योंकि इससे पहले भारत ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 4, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 4, 2026

Rashifal 4 November 2026

नवम्बर 3, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 3, 2026

Rain Alert 4 November 2026

नवम्बर 3, 2026