---Advertisement---

Donald Trump: नेतन्याहू संग बैठक कर मिस्र दौरे पर ट्रंप! नए मास्टरस्ट्रोक से मिडिल ईस्ट में बदला समीकरण, जानें गाजा युद्ध विराम से जुड़ा अपडेट

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति आज इजरायल पहुंचकर पीएम नेतन्याहू संग बैठक करेंगे। इस बैठक के बाद डोनाल्ड ट्रंप मिस्र दौरे पर जाएंगे जहां वे गाजा शांति शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता कर इजरायल-गाजा वॉर युद्धविराम का ऐलान करेंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 13, 2025 10:54 पूर्वाह्न

Donald Trump
Follow Us
---Advertisement---

Donald Trump: तमाम उतार-चढ़ाव का गवाह बन चुका मिडिल ईस्ट अब नई सुबह देखने की दहलीज पर खड़ा है। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति आज यानी सोमवार को मिस्त्र दौरे पर हैं। इस दौरान वे गाजा शांति समझौते के हस्ताक्षर समारोह में हिस्सा लेंगे। खबर है कि डोनाल्ड ट्रंप अपने भरोसेमंद साथी इजरायली पीएम नेतन्याहू के साथ बैठक भी करेंगे।

इस दौरान बदले अंतर्राष्ट्रीय समीकरण के साथ मिडिल ईस्ट के ताजा हालात पर भी चर्चा हो सकती है। इन सबसे इतर इजरायल-गाजा युद्ध से प्रभावित आम लोगों के लिए ये बदला समीकरण बेहद राहत देने वाला है। माना जा रहा है कि हमास के लड़ाकों और इजरायली सेना की गोलीबारी पर विराम लगने से पुन: शांति की बहाली हो सकती है।

पीएम नेतन्याहू संग बैठक कर मिस्र दौरे पर जाएंगे प्रेसिडेंट Donald Trump!

मध्य-पूर्व से जुड़े मामलों में बढ़-चढ़कर दिलस्पी लेने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति आज कई अहम दौरों पर हैं। इसमें सबसे प्रमुख है कि प्रेसिडेंट ट्रंप की इजरायली प्रधानमंत्री संग होने वाली बैठक। खबरों के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप आज इजरायल पहुंचकर मेजबान देश के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू संग बैठक करेंगे। इस बैठक में मिडिल ईस्ट के हालिया समीकरण पर चर्चा संभव है।

इससे इतर प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप, पीएम नेतन्याहू के साथ बैठक के बाद मिस्त्र के लिए रवाना होंगे। मिस्त्र में ट्रंप मेजबान देश के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सीसी के साथ गाजा शांति शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। यहीं से आधिकारिक रूप से इजरायल-गाजा वॉर पर विराम की घोषणा की जाएगी।

क्या है गाजा युद्ध विराम से जुड़ा लेटेस्ट अपडेट?

इस सवाल का संतोषजनक जवाब अमेरिकी राष्ट्रपति ने दे दिया है। एयर फोर्स वन पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि युद्ध खत्म हो गया है। इसका आशय है कि अंदरखाने सभी तरह की खानापूर्ति कर ली गई है, बस युद्ध विराम के आधिकारिक ऐलान का इंतजार है। मिस्र पहुंचकर डोनाल्ड ट्रंप सभी तरह के कयासों पर पूर्ण विराम लगाएंगे और गाजा शांति शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता कर इजरायल-गाजा युद्धविराम का ऐलान करेंगे।

माना जा रहा है कि इस एक ऐलान से मिडिल ईस्ट का समीकरण बदलेगा और युद्ध से प्रभावित आम जनजीवन पटरी पर लौट सकेगा। यही वजह है कि युद्धविराम और बंदियों की रिहाई का जश्न मनाने की पूरी तैयारी की गई है। मिडिल ईस्ट में शांति बहाल होने से पूर्व लोगों के बीच खास उत्साह है। सभी नई सुबह का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जिसमें अमन-चैन को पूर्ण स्थान मिले।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026