Donald Trump: मीडिल ईस्ट में लगातार युद्ध जारी है। अमेरिका और इजरायल की तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है। हालांकि ईरान भी लगातार मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ने अपने सहयोगियों से मदद मांगी है। दरअसल होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान ने कई देशों के जहाजों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। वहीं लगातार युद्ध भीषण होता जा रहा है।
जिसने भारत समेत दुनिया के कई देशों की टेंशन बढ़ा दी है। कई देशों में पेट्रोल-डीजल और अन्य प्रकृतिक गैसों पर संकट मंडराने लगा है। जिसके बाद स्थिति बेहद चिंताजनक बन गई है। वहीं अब ट्रंप ने सहयोगियों से मदद मांगी है। जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है।
क्या Donald Trump ने ईरान युद्ध पर खोया नियंत्रण?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रूथ सोशल पर लिखा कि “संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान को सैन्य, आर्थिक और हर तरह से पूरी तरह से परास्त कर दिया है, लेकिन होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल प्राप्त करने वाले विश्व के देशों को उस मार्ग की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी, और हम इसमें भरपूर सहायता करेंगे!
Donald J. Trump Truth Social Post 02:58 PM EST 03.14.26
The United States of America has beaten and completely decimated Iran, both Militarily, Economically, and in every other way, but the Countries of the World that receive Oil through the Hormuz Strait must take care of that…
— Commentary Donald J. Trump Posts From Truth Social (@TrumpDailyPosts) March 14, 2026
अमेरिका उन देशों के साथ समन्वय भी करेगा ताकि सब कुछ शीघ्रता से, सुचारू रूप से और सुचारू रूप से हो सके। यह हमेशा से एक सामूहिक प्रयास होना चाहिए था, और अब यह होगा – यह विश्व को सद्भाव, सुरक्षा और शाश्वत शांति की ओर एकजुट करेगा”!
होर्मुज जलडमरूमध्य बनेगा युद्ध का नया क्षेत्र
गौरतलब है कि होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है, जहां से वैश्विक तेल और गैस निर्यात का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा गुजरता है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा कर रही है कि ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य में माइन्स बिछा दी है।
वहीं ईरान ने अमेरिका समेत कई देशों के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से निकलने की अनुमति नहीं दी है और धमकी दी है कि अगर जहाज गुजरता है तो उसको तबाह कर दिया जाएगा। लडमरूमध्य लगभग ब्लॉक जैसा हो गया है। कई जहाजों पर हमले, नुकसान और रुकावटें हो चुकी हैं। गौरतलब है कि अभी भी युद्ध जारी है। जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े होना शुरू हो गया है।
