---Advertisement---

Donald Trump: व्हाइट हाउस ने अमेरिकी राष्ट्रपति को घोषित किया ‘शांति का राष्ट्रपति’, क्या गाजा इजराइल शांति समझौता डोनाल्ड ट्रंप को दिला पाएगा नोबेल पुरस्कार? जानें डिटेल

Donald Trump: वर्ल्ड के सबसे शक्तिशाली नेताओं में शुमार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों गाजा इजराइल के बीच शांति समझौता कराने में जुटे हुए हैं। इसी बीच व्हाइट हाउस ने अमेरिकी राष्ट्रपति को 'शांति का राष्ट्रपति' घोषित किया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अक्टूबर 9, 2025 12:04 अपराह्न

Donald Trump
Follow Us
---Advertisement---

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जल्द ही नोबेल शांति पुरस्कार मिलने की संभावनाएं हैं। इन तमाम अटकलों के बीच व्हाइट हाउस ने अमेरिकी राष्ट्रपति को ‘शांति का राष्ट्रपति’ घोषित किया। ‘NDTV’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों खुद को दुनिया के कई युद्धों को रुकवाने वाले नेता के तौर पर दिखा रहे हैं। मगर इसके बाद भी नोबेल शांति पुरस्कार जीतने के लिए वे डगर-मगर में नजर आए। ट्रंप इन दिनों गाजा इजराइल के मध्य शांति डील कराने के लिए पुरजोर कोशिश कर रहे हैं।

Donald Trump बोले- ‘हमने सात युद्ध सुलझा लिए हैं। हम आठवें को सुलझाने के करीब हैं’

‘ANI’ के मुताबिक, नोबेल शांति पुरस्कार जीतने की अपनी संभावनाओं के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘मुझे कोई अंदाज़ा नहीं है। मार्को आपको बताएंगे कि हमने सात युद्ध सुलझा लिए हैं। हम आठवें को सुलझाने के करीब हैं। मुझे लगता है कि हम रूस की समस्या का समाधान कर लेंगे। मुझे नहीं लगता कि इतिहास में किसी ने इतने सारे मामले सुलझाए हैं। लेकिन शायद वे मुझे यह पुरस्कार न देने का कोई कारण ढूंढ लेंगे।’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यह बयान अपनी उस घोषणा के बाद दिया है, जिसमें ट्रंप ने कहा, ‘इजरायल और हमास गाजा में जारी युद्ध विराम के पहले चरण के लिए एक समझौते पर सहमत हो गए हैं।’

डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति को लेकर किया यह सवाल

गौरतलब है कि अमेरिका के रिपब्लिकन लीडर काफी लंबे अरसे से नोबेल शांति पुरस्कार मिलने की चाहत रखे हुए हैं। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति कई बार सार्वजनिक तौर पर यह सवाल भी उठा चुके हैं कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को उनके कार्यकाल के पहले ही वर्ष में यह पुरस्कार क्यों दिया गया था।

नोबेल शांति पुरस्कार की चाह रखने वाले रिपब्लिकन नेता वर्तमान में गाजा और इजराइल के बीच शांति डील के साथ ही पूर्व में भारत और पाकिस्तान समेत लगभग 7 जंगों को रोकने का दावा कर चुके हैं। यही वजह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति खुद को नोबेल शांति पुरस्कार मिलने के लिए पूर्ववर्ती अमेरिकी नेताओं से अधिक संभावित उम्मीदवार मानते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

Basavaraj Rayareddy

अगस्त 31, 2026

Ankit Baliyan Murder Case

अगस्त 31, 2026

Rashifal 31 August 2026

अगस्त 30, 2026