---Advertisement---

क्या Elon Musk की बढ़ेगी मुश्किलें? Donald Trump ने दी ऐसी धमकी की उड़ जाएंगे टेस्ला मालिक के होश; जानें ताजा अपडेट

Donald Trump और Elon Musk के बीच खटास इतनी बढ़ गई है, कि दोनों एक दूसरे को धमकी दे रहे है। जिससे दुनियाभर में चर्चाएं शुरू हो गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 8, 2025 12:02 अपराह्न

Donald Trump
Follow Us
---Advertisement---

Elon Musk: कुछ महीने दुनिया ने अमेरिका राष्ट्रपति और टेस्ला मालिक के बीच जिगराना देखा तो वहीं अब दोनों की दोस्ती में खटास आ चुकी है। आलम यह है कि दोनों एक दूसरे से बात तक नहीं कर रहे है। इसी बीच ट्रंप ने मस्क को ऐसी धमकी दी है, जिसे जान उनके भी होश उड़ जाएंगे। आपको बता दें कि लड़ाई के बाद Elon Musk ने लोगों से नई पार्टी के लिए सुझाव मांगा था, जिसके बाद दावा किया गया था कि करीब 80 प्रतिशत लोगों ने पोल के माध्यम से नई पार्टी बनाने का समर्थन किया है। बता दें दोनों के बीच जारी तनातनी में Donald Trump बिल्कुल पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है। चलिए आपको बताते है ताजा अपडेट।

Donald Trump की धमकी से बढ़ सकती है Elon Musk की परेशानी

दरअसल Donald Trump ने एनबीसी को फोन पर दिए एक इंटरव्यू में कहा कि अगर Elon Musk आगामी चुनावों में डेमोक्रेट्स की मदद करने की कोशिश करते है, तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि वह मस्क के साथ रिश्ते सुधारने का कोई इरादा नहीं है। इसके बाद ट्रंप से पूछा गया कि क्या आप दोनों का रिश्ता खत्म हो चुका है, इसपर पर ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है हां। मालूम हो कि दोनों के बीच जारी तनातनी के कारण मस्क की कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली थी, जिसके कारण उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ा है। हालांकि एलन मस्के तेवर में कमी आई है, लेकिन अभी भी डोनाल्ड ट्रंप अपने बयानों पर अड़े हुए है।

एलन मस्क ने भी डोनाल्ड ट्रंप पर लगाया गंभीर आरोप

बता दें कि एक अमेरिका सरकार द्वारा एक बिल के कारण मस्क और ट्रंप के बीत तनातनी बढ़ गई थी। इसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों सरेआम एक दूसरे पर कटाक्ष करने लगे। इसके बाद मामला इतना बढ़ा कि मस्क ने आरोप लगाया कि ट्रंप का नाम “एपस्टीन फाइलों” में था और दावा किया कि यही कारण है कि सरकार ने दोषी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से संबंधित दस्तावेजों को रोक रखा था।

उन्होंने ट्रंप के महाभियोग की भी मांग की और अपनी खुद की प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक पार्टी शुरू करने का विचार पेश किया। हालाांकि बाद में मस्क ने यह ट्वीट हटा दिया। जिसके बाद उम्मीद की जा रही थी, दोनों के बीच बातचीत शुरू हो सकती है, लेकिन ट्रंप के बयान ने यह साफ कर दिया कि अभी यह मामला और आगे बढ़ेगा। हालांकि अब देखना दिलचस्प होगा कि Donald Trump की धमकी के बाद Elon Musk कैसी प्रतिक्रिया देते है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026

Jharkhand News

अगस्त 28, 2026

Himachal Pradesh PTI Teacher Vacancy

अगस्त 28, 2026