---Advertisement---

PM मोदी-ट्रंप की वार्ता में Elon Musk की मौजूदगी! मिडिल ईस्ट में छिड़े द्वंद के बीच बढ़ी सियासी हलचल; जानें व्हाइट हाउस का पक्ष

न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक Elon Musk पिछले दिनों पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई वार्ता में शामिल हुए थे। हालांकि, इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं सामने आई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 28, 2026 10:44 पूर्वाह्न

Elon Musk
Follow Us
---Advertisement---

Elon Musk: दुनिया के दो शीर्ष नेताओं के बीच वार्ता हो और फोन कॉल पर कोई ऐसा सख्श मौजूद हो जो किसी भी सरकारी पद पर नहीं है। ऐसा होने पर अटकलों का बाजार गर्म होना स्वभाविक है। यहां बात मशहूर कारोबारी टेस्ला सीईओ एलन मस्क के संदर्भ में हो रही है। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक एलन मस्क पिछले दिनों पीएम मोदी और प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई टेलिफोनिक वार्ता में शामिल थे।

हालांकि, इस वार्ता में मस्क की भूमिका क्या थी इसको लेकर किसी तरह का दावा नहीं सामने आया है। मिडिल ईस्ट में छिड़े द्वंद के बीच एलन मस्क के वार्ता में शामिल होने से जुड़े दावों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। व्हाइट हाउस से इस संदर्भ में सवाल पूछे जाने पर प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया गया है। ये मामले की गंभीरता को दर्शाता है।

पीएम मोदी-ट्रंप के बीच हुई वार्ता में Elon Musk की मौजूदगी से सियासी हलचल! 

वैश्विक स्तर पर सियासी हलचल देखने को मिल रही है। इसकी प्रमुख वजह है न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट जिसमें एलन मस्क के दुनिया के दो शीर्ष नेताओं के मध्य हुई वार्ता में शामिल होने का दावा है। रिपोर्ट की मानें तो पिछले दिनों पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई टेलिफोनिक वार्ता के दौरान एलन मस्क भी इसमें शामिल थे। हालांकि, इस संदर्भ में अमेरिका या भारत की ओर से कोई आधिकारिक पक्ष नहीं सामने आया है।

एलन मस्क दो शीर्ष नेताओं के बीच हुई वार्ता में शामिल थे, ये महज़ एक दावा है जिसको लेकर दुनिया में सियासी हलचल तेज हो रही है। एक ओर जहां मिडिल ईस्ट में द्वंद छिड़ा है। अमेरिका-ईरान जंग-ए-मैदान में आमने-सामने खड़े हैं। वहां एलन मस्क का पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई वार्ता में शामिल होने का दावा कई सवालों को जन्म देता है। यही वजह है कि मस्क का नाम वैश्विक स्तर पर सुर्खियां बटोर रहा है।

मिडिल ईस्ट में छिड़े द्वंद के बीच व्हाइट हाउस का पक्ष

वाशिंगटन में सत्ता का केन्द्र कहे जाने वाले व्हाइट हाउस ने न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया है। कथित रूप से हाई प्रोफाइल कॉल पर एलन मस्क के शामिल होने से जुड़े दावों पर व्हाइट हाउस ने चुप्पी साधी है। व्हाइट हाउस का साफ कहना है कि ये मामला हाई प्रोफाइल है और इस संदर्भ में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। इसके बावजूद एलन मस्क का कॉल पर शामिल होने से जुड़ा दावा मिडिल ईस्ट में छिड़े द्वंद के बीच अटकलों का बाजार गर्म कर रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

US-Israel-Iran War

मार्च 28, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 28, 2026

BSEB 10th Result 2026 Date

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Punjab News

मार्च 27, 2026