---Advertisement---

Epstein Files पर डोनाल्ड ट्रंप के खुलासे से दुनिया में हड़कंप, जेफरी एपस्टीन के साथ संबंधों पर दी अपनी प्रतिक्रिया; जानें सबकुछ

Epstein Files: दुनियाभर में एक फाइल ने तबाही मचा रखी है। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप से लेकर दुनिया के कई दिग्गज लोगों की तस्वीर इस फाइल में है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 17, 2026 12:16 अपराह्न

Epstein Files
Follow Us
---Advertisement---

Epstein Files: दुनियाभर में एक फाइल ने तबाही मचा रखी है। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप से लेकर दुनिया के कई दिग्गज लोगों की तस्वीर इस फाइल में है। जिसने एक अलग तरह की  बहस छेड़ दी है। हम बात कर रहे है एपस्टीन फाइल की, दरअसल एपस्टीन फाइल में हर दिन नए खुलासे हो रहे है। इसी बीच अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस मामले पर बयान दिया है, जिसके बाद से ही पूरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर जेफरी एपस्टीन से किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है, यह कहते हुए कि उनके पास “कुछ भी छिपाने के लिए नहीं है” और उन्हें “पूरी तरह से निर्दोष साबित कर दिया गया है” साथ ही उन्होंने अमेरिका के लोगों को इस फाइल पर ध्यान नहीं देखने के लिए कहा है।

Epstein Files पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा खुलासा

एपस्टीन फाइल में हर रोज नए खुलासे हो रहे है, जिसपर अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। एयरफोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि “मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। मुझे बरी कर दिया गया है। जेफरी एपस्टीन से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। वे इस उम्मीद से गए थे कि उन्हें कुछ मिलेगा, लेकिन उन्हें ठीक इसके विपरीत मिला। मुझे पूरी तरह से बरी कर दिया गया है।”

हालांकि कई वीडियो में ट्रंप की मौजदूगी देखी जा सकती है। लेकिन अब ट्रंप ने इस मामले से अपने आप को अलग कर लिया है। मालूम हो कि ट्रंप के अलावा दुनिया के कई मशहूर व्यक्तियों की एपस्टीन फाइल में नाम है। मालूम हो क न्याय विभाग की तरफ से पिछले महीने तथाकथित एपस्टीन फाइलों का नवीनतम जत्था जारी किया – जिसमें यौन अपराधी एपस्टीन की जांच से संबंधित तीन मिलियन से अधिक दस्तावेज, तस्वीरें और वीडियो शामिल हैं, जिसकी 2019 में हिरासत में आत्महत्या से मृत्यु हो गई थी।

जेफरी एपस्टीन और डोनाल्ड ट्रंप के संबंधो पर बड़ा खुलासा

मालूम हो कि जेफरी एपस्टीन और डोनाल्ड ट्रंप के रिश्तें जग जाहिर है। 2002 में न्यूयॉर्क मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा था कि वह एपस्टीन को लगभग 15 सालों से जानते थे। इसके अलावा ट्रंप की कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है। जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति को नाचते देखा जा सकता है। हालांकि ट्रंप ने अब साफ शब्दों में कहा है कि “मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। मुझे बरी कर दिया गया है। जेफरी एपस्टीन से मेरा कोई लेना-देना नहीं है”। बताते चले कि एपस्टीन फाइल में एप्पल के सीईओ बिल गेट्स के अलावा प्रिंस एंड्रयू के साथ-साथ कई बिजनेस लीडर्स, शिक्षाविद् और सामाजिक हस्तियाँ शामिल है। फाइल में हर रोज नए-नए खुलासे  हो रहे है, जिसने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। हालांकि अब देखना होगा कि इस फाइल में और किसकी तस्वीर है, और क्या नया खुलासा होता है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 4, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 4, 2026

8th Pay Commission

अप्रैल 4, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 4, 2026

Udan Yatri Cafe

अप्रैल 4, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 4, 2026