---Advertisement---

Hafiz Saeed: आतंकी हाफिज सईद के चहेते बेटे का हुआ किडनैप, ढूंढते-ढूंढते ISI के छूटे पसीने  

Hafiz Saeed: आतंक का पर्याय बना पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसी ISI एक आतंकवादी के बेटे को लेकर तनाव की स्थिति में है। जी हाँ 4 दिन बीत जाने के बाद भी हाफिज सईद के बेटे का अब तक पता नहीं चल सका है, कि आखिर अपहरणकर्ता उसके बेटे को कहां लेकर गए। बता दें कि आतंकी के बेटे का नाम कमालुद्दीन सईद है और वह 26 सितंबर से लापता है।

Avatar of Sanjeev123

By: Sanjeev123

Published: सितम्बर 30, 2023 7:56 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Hafiz Saeed: भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से बड़ी खबर निकल कर आई है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 26/11 यानी की मुंबई हमलों का मुख्य दोषी (मास्टरमाइंड)आतंकी हाफिज सईद के चहेते बेटे का अपहरण हो गया है। आतंकी के बेटे का नाम कमालुद्दीन सईद बताया जा रहा है। उसे अपहरण से पहले अंतिम बार  26 सितंबर को पाकिस्तान के पेशावर में देखा गया था। उसे कुछ नकाबपोश बदमाश वैन (कार ) में लेकर चले गए। इस बात का दावा खुद पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल कर रहे हैं। ऐसे में बताया जा रहा है, बेटे के अपहरण के बाद आतंकी हाफिज सईद का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। फ़िलहाल इस मामले को लेकर पाकिस्तानी  एजेंसी आईएसआई छानबीन कर रही है। लेकिन उसे भी अब तक कमालुद्दीन सईद को लेकर कुछ मालूम नहीं चल सका है। 

अपहरण के बाद जांच में जुटी आईएसआई 

बता दें कि 26/11 का दोषी आतंकी हाफिज सईद के बेटे कमालुद्दीन सईद के अपहरण होने की खबर सामने आई है। वह 26 सितंबर 2023 से लापता (गुमशुदा) है। उसे किडनैपर कहां ले गए हैं, इसका अब तक पता नहीं चल सका है। ऐसे में बेटे की लापता (अपहरण) होने की खबर सुनकर जेल में बंद आतंकी हाफिज सईद फुट-फुट कर रोने लगा। सूत्रों की मानें तो कमालुद्दीन सईद को 3 नकाब धारियों ने कार में लेकर जबरन गए हैं। इसके पीछे उनकी क्या मनसा थी, यह भी  अब तक नहीं मालूम चल सका है।

आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का सह-संस्थापक है- आतंकी हाफिज सईद

आतंक का  पर्याय बना पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसी ISI एक आतंकवादी के बेटे को लेकर तनाव की स्थिति में है। 4 दिन बीत जाने के बाद भी हाफिज सईद के बेटे का वह अब तक पता नहीं लगा सकी, कि आखिर अपहरणकर्ता उसके बेटे को कहां लेकर गए। 

बता दें कि यह वही आतंकी है, जिसने साल 2008 में मुंबई में खून की नदियां बहा दी थी। हाफिज सईद पाकिस्तान का नागरिक है। साथ ही वह आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा  सह-संस्थापक भी है। उसे दर्जन भर देशों ने टेररिस्ट घोषित कर रखा है। इसमें सबसे पहले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, भारत, ऑस्ट्रेलिया, रूस,  अमेरिका सहित यूरोपीय संघ शामिल है।    

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Iran News

मार्च 1, 2026

US Israel Iran War

मार्च 1, 2026

US-Israel Iran War

मार्च 1, 2026

Ayatollah Ali Khamenei

फ़रवरी 28, 2026

Israel Iran War

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Leave a Comment