---Advertisement---

Imran Khan की मौत या अफवाह! बेटे कासिम ने पाकिस्तान सरकार पर लगाया गंभीर आरोप; क्या असीम मुनीर कर रहे है गृहयुद्ध की तैयारी?

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री को लेकर एक ऐसा दावा किया गया है। जिसने उनके परिवारवालों और समर्थकों की नींद उड़ा दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 28, 2025 11:34 पूर्वाह्न

Imran Khan
Follow Us
---Advertisement---

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री को लेकर एक ऐसा दावा किया गया है। जिसने उनके परिवारवालों और समर्थकों की नींद उड़ा दी है। पाक में यह अफवाह तेज से फैल रही है कि पूर्व पीएम इमरान खान की मौत हो गई है। वहीं अब उनके बेटे आदिल ने शहबाज सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है, साथ ही इस मामले में सही जानकारी देने के लिए है। दरअसल शहबाज शरीफ को लेकर बीच में ऐसी खबरे आती रहती है जो उनके परिवारवालों और समर्थकों के बीच टेंशन बढ़ा देती है। वहीं अब सबसे बड़ा सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या असीम मुनीर देश गृह युद्ध कराना चाह रहे है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Imran Khan के बेटे कासिम का पाक सरकार पर गंभीर आरोप

इमरान खान के बेटे कासिम खान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “मेरे पिता को गिरफ़्तार हुए 845 दिन हो चुके हैं। पिछले छह हफ़्तों से उन्हें पूरी तरह से एकांत में, एक मौत की कोठरी में अकेले रखा गया है। अदालत के स्पष्ट आदेशों के बावजूद, उनकी बहनों को हर मुलाक़ात से रोक दिया गया है। न फ़ोन कॉल, न मुलाक़ात, और न ही उनकी खैरियत की कोई ख़बर। मैं और मेरा भाई किसी भी तरह से अपने पिता से संपर्क नहीं कर पाए हैं। यह घोर अँधेरा किसी सुरक्षा प्रोटोकॉल का हिस्सा नहीं है।

यह उनकी हालत छिपाने और हमारे परिवार को यह जानने से रोकने की एक जानबूझकर की गई कोशिश है कि वह सुरक्षित हैं या नहीं। मैं अंतर्राष्ट्रीय समुदाय, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों और हर लोकतांत्रिक आवाज़ से तुरंत हस्तक्षेप करने की अपील करता हूँ। उनकी ज़िंदगी की पुष्टि की माँग करें, अदालती आदेशों के अनुसार पहुँच सुनिश्चित करें, इस अमानवीय अलगाव को समाप्त करें, और पाकिस्तान के सबसे लोकप्रिय राजनीतिक नेता की रिहाई की माँग करें, जिन्हें सिर्फ़ राजनीतिक कारणों से कैद किया गया है”।

क्या पाकिस्तान में होने जा रहा है गृह युद्ध?

रिपोर्टस के मुताबिक इमरान खान का समर्थक और उनके परिवार के लोग लगातार यह आरोप लगा रहे है कि फील्ड मार्शल असीम मुनीर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मृत्यु कराना चाहते है। वहीं अब इमरान खान की मौत की अफवाह के बीच भारी संख्या में पीटीआई समर्थक लगातार जेल के बाहर धरना दे रहे है। वहीं अगर इसे लेकर किसी प्रकार की सच्चाई सामने आती है, तो पाकिस्तान में गृहयुद्ध की स्थिति बन सकती है। हालांकि जेल प्रशासन ने इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है और कहा कि इमरान खान का स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मार्च 1, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 1, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

Iran News

मार्च 1, 2026