---Advertisement---

India Russia Relations: खुशखबरी! कच्चा तेल खरीदने पर रूस भारत को देगा 5 प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट; भारत से दुश्मनी Donald Trump को ऐसे पड़ेगी महंगी; जानें सबकुछ

India Russia Relations: रूसी दूतावास ने बुधवार को ऐलान किया कि भारत जो कच्चा तेल खरीदता है, उसपर रूस 5 प्रतिशत अतिरिक्त छूट देगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 20, 2025 4:37 अपराह्न

India Russia Relations
Follow Us
---Advertisement---

India Russia Relations: डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर भारी भरखम 50 प्रतिशत लगाया जा चुका है। मालूम हो अमेरिकी राष्ट्रपति भारत पर लगातार दवाब बना रहे थे कि वह रूस से कच्चा तेल खरीदना बंद कर दे। इसके इतर भारत में रूसी दूतावास ने बुधवार को ऐलान किया कि भारत जो कच्चा तेल खरीदता है, उसपर रूस 5 प्रतिशत अतिरिक्त छूट देगा। यह खबर Donald Trump को हैरान और परेशान कर सकती है। इसके अलावा रूसी दूतावास के प्रभारी रोमन बाबुश्कि से ट्रंप टैरिफ को अनुचित बताया कि भारत रूस से और व्यापार बढ़ा सकता है। मालूम हो कि India Russia Relations काफी पुराना है। वहीं अब सबसे बड़ा सवाल है कि क्या भारत से दुश्मनी आने वाले समय में अमेरिका राष्ट्रपति को महंगी पड़ने वाली है।

India Russia Relations पर क्या बोले रूस के दूतावास प्रभारी रोमन बाबुश्कि

मीडिया को संबोधित करते हुए अमेरिका द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाने पर Russia दूतावास के प्रभारी Roman Babushkin ने कहा कि “यदि भारतीय वस्तुओं को अमेरिकी बाजार में प्रवेश करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, तो रूसी बाजार भारतीय निर्यात का स्वागत कर रहा है। रूस तेल का सबसे बड़ा उत्पादक है और भारत इसका सबसे बड़ा उपभोक्ता है।

किसी भी प्रकार की एकतरफा कार्रवाई से आपूर्ति श्रृंखलाओं में व्यवधान, मूल्य निर्धारण नीतियों में असंतुलन और वैश्विक बाजारों में अस्थिरता पैदा होती है, जिससे विकासशील देशों की ऊर्जा सुरक्षा खतरे में पड़ जाती है। मान लीजिए, अगर भारत रूसी तेल लेने से इनकार कर देता है, तो इससे पश्चिम के साथ समान सहयोग नहीं हो पाएगा क्योंकि यह पश्चिमी स्वभाव में नहीं है, जो हाल के वर्षों में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित हुआ है। वे नव-उपनिवेशवादी शक्तियों की तरह व्यवहार करते हैं जो अपने ही लाभ के बारे में सोचते हैं। यह दबाव अनुचित और एकतरफा है।”

रोमन बाबुश्कि ने पश्चिमी देशों पर जमकर साधा निशाना

बता देें कि India Russia Relations को लेकर रोमन बाबुश्कि ने पश्चिमी देशों पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि अगर पश्चिमी देश आपकी आलोचना करते हैं, तो इसका मतलब है कि आप सब कुछ सही कर रहे हैं। हमें उम्मीद नहीं है कि ऐसा होगा (भारत से तेल खरीदना बंद कर देगा)। हम भारत के लिए चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से वाकिफ हैं। यही हमारी सच्ची रणनीतिक साझेदारी है। चाहे कुछ भी हो जाए, चुनौतियों के बावजूद भी, हम किसी भी समस्या को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

राष्ट्रपति पुतिन द्वारा हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी जी को यूक्रेन के हालिया घटनाक्रम के बारे में जानकारी साझा करने और समझाने के लिए किए गए फ़ोन कॉल का मतलब है कि भारत रूस के लिए बहुत मायने रखता है। हम आपसी संतुष्टि के लिए कोई भी समाधान निकालने में सक्षम हैं। हमारी साझेदारी का गहरा होना हमें साथ मिलकर आगे बढ़ने में मदद करेगा। हम कई वर्षों से प्रतिबंधों की समस्या देख रहे हैं, लेकिन हमारा व्यापार बढ़ रहा है। हाल के वर्षों में, हमारा व्यापार सात गुना बढ़ गया है।” गौरतलब है कि एक तरफ रूस और दूसरी तरफ चीन भारत के नजदीक आ रहा है, जिससे आने वाले समय में भारत से दुश्मनी Donald Trump को महंगी पड़ सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026

कल का मौसम 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Airtel AI Protection

फ़रवरी 11, 2026