---Advertisement---

Iran Attack Israel: ईरान के हमले के बाद जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार इजरायल, नेतन्याहू ने दे डाली धमकी, जानें ताजा अपडेट

Iran Attack Israel: ईरान ने इजरायल के ऊपर 100 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। जिसके बाद पूरा इजरायल साइरन की आवाज से गूंज उठा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 2, 2024 11:32 पूर्वाह्न

Iran Attack Israel
Follow Us
---Advertisement---

Iran Attack Israel: इजरायल के लिए बीती रात किसी भयंकर सपने से कम नहीं था। बता दें कि ईरान ने इजरायल के ऊपर 100 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइलों (ballistic missile) से हमला किया, जिसके बाद पूरा Israel साइरन की आवाज से गूंज उठा। ईरान के हमले (Iran Attack Israel) के बाद माना जा रहा है कि अब ईरान इजरायल युद्ध (iran israel war) प्रत्यक्ष रूप से शुरू हो गया है। सबसे अहम बात यह है कि इस बार इजरायल का ऑयरन डोम (Iron Dome) फेल हो गया। वहीं अब इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कड़ी चेतावनी दी है। वहीं वह माना जा रहा है कि जल्द ही इजरायल (israel iran war) इस हमले का बदला ले सकता है। अब सबसे बड़ा यह है कि क्या तीसरा वर्ल्ड वार (world war 3) शुरू होने वाला है?

Iran ने Israel में मचाई तबाही

जानकारी के मुताबिक ईरान ने Israel पर करीब 180 बैलिस्टिक मिसाइलों (ballistic missile) से हमला किया। इस हमले में इजरायल को नुकसान भी हुआ है। मालूम हो कि हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की मौत के बाद ईरान ने खुले तौर पर इजरायल को धमकी दे दी थी, जिसका अब असर भी देखने को मिल रहा है। हालांकि इस हमले के बाद इजरायल ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि इजारयल की वायु रक्षा प्रणाली के तहत इसे विफल कर दिया गया। मालूम हो कि ईरान ने तेल अवीव (tel aviv) को भी निशाना बनाया था।

IDF ने क्या कहा?

ईरान द्वारा इजरायल के हमले के बाद (israel iran war) IDF यानि इजरायल डिफेंस फोर्स ने कहा कि

“ईरान का हमला एक गंभीर और खतरनाक वृद्धि है। इसके परिणाम होंगे। इज़राइल सरकार के निर्देश के अनुसार, हम जहां भी, जब भी और जैसे भी चाहें, जवाब देंगे”।

हमले से गुस्साए पीएम नेतन्याहू

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक इस हमले के बाद पीएम नेतन्याहू (PM Netanyahu) ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि इसे इज़राइल की वायु रक्षा प्रणाली की बदौलत विफल कर दिया गया, जो दुनिया में सबसे उन्नत है, उन्होंने अमेरिका को उसके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

क्या छिड़ चुका है तीसरा वर्ल्ड वार?

Iran के इस हमले के बाद अब कयास लगाए जा रहे है कि क्या तीसरा विश्व युद्ध (world war 3) शुरू होना वाला है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि अमेरिका पूर्ण रूप से इजरायल के साथ खड़ा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि अब इजरायल की जवाबी कार्रवाई क्या होती है?

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Iran War

जून 27, 2026

Venezuela Earthquakes

जून 26, 2026

Viral Video

जून 25, 2026

POK Protest

जून 25, 2026

India-US Trade Deal

जून 25, 2026

Khawaja Asif

जून 22, 2026