Iran News: शनिवार से शुरू हुई इजराइल और ईरान की जंग के दूसरे दिन ही बड़ा घटना घटी। इजरायली-यूएस आर्मी ने रविवार को ईरान के शीर्ष नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को मार गिराया। इसके बाद ईरान ने जवाबी एक्शन में पूरे मध्य पूर्व में यूएस मिलिट्री बेस को टारगेट करते हुए इजराइल, कतर, कुवैत, बहरीन और यूएई में कई धमाके किए। वहीं, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने अमेरिका-इजराइल हमलों में खामेनेई की हत्या की निंदा करते हुए इसे एक बड़ा अपराध बताया है।
Iran News: ईरान में सुप्रीम लीडर चुनने का प्रोसेस शुरू
‘ANI’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी सिक्योरिटी अधिकारी आज से ही अगले सुप्रीम लीडर को चुनने का प्रोसेस शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं। सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी ने कहा कि सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद ट्रांजिशन प्रोसेस रविवार से शुरू होगा।
ईरान की सरकारी मीडिया ने बताया कि हमले में आर्म्ड फोर्सेज के जनरल स्टाफ के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अब्दोलरहीम मौसवी और इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के रक्षा मंत्री मेजर जनरल अजीज नसीरजादेह भी मारे गए। वहीं, ईरान ने यूएन इमरजेंसी मीटिंग में अमेरिका से कहा ‘विनम्र रहें।’ तो अमेरिकी राजनयिक माइक वाल्ट्ज ने पलटवार करते हुए कहा कि इसे इज्जत नहीं देंगे।’
“Be polite…”: Iran tells US at UN emergency meet; Mike Waltz hits back “not going to dignify this”
Read @ANI Story | https://t.co/JGYafkypVu#US #UN #emergencymeet pic.twitter.com/l4MhWsGDEi— ANI Digital (@ani_digital) March 1, 2026
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी तबाह करने की धमकी
‘अल जजीरा’ के अनुसार, इजराइल की वायु सेना का कहना है कि उसने अमेरिका के साथ अपने संयुक्त हमले में पिछले दिन ईरान पर 1200 से अधिक गोला-बारूद गिराए।
अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, ‘ईरान ने अभी कहा कि वे आज बहुत जोरदार हमला करेंगे, जितना उन्होंने पहले कभी नहीं किया। बेहतर होगा कि वे ऐसा न करें, क्योंकि अगर वे ऐसा करते हैं, तो हम उन पर ऐसी ताकत से हमला करेंगे जो पहले कभी नहीं देखी गई।’
US President Donald Trump posts on Truth Social, “Iran just stated that they are going to hit very hard today, harder than they have ever hit before. They better not do that, because of they do, we will hit them with a force that has never been seen before…” pic.twitter.com/DvKDuW49ft
— ANI (@ANI) March 1, 2026
Iran’s supreme leader has been killed in Israeli and US strikes, Iranian state media said. https://t.co/B4Ril5iKMy
— ANI (@ANI) March 1, 2026
अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद अब क्या करेगा ईरान?
‘AP’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के आईआरजीसी ने खामेनेई की हत्या पर कड़ी, पक्की और अफसोस वाली सजा’ देने की चेतावनी दी है। सरकारी फार्स एजेंसी का हवाला देते हुए, आईआरएनए ने कहा है कि वह एक ऐसा ऑपरेशन शुरू कर रहा है जिसे उसने इस्लामिक रिपब्लिक के इतिहास का सबसे खतरनाक हमला कहा है। बयान में कहा गया है कि यह हमला बस कुछ ही पलों में शुरू होगा और पूरे इलाके में कब्जे वाले इलाकों और अमेरिकी आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाएगा।
