---Advertisement---

Iran News: इजरायली-यूएस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत, UN इमरजेंसी मीटिंग में अमेरिका बोला- ‘इसे इज्जत नहीं देंगे’; अब क्या करेगा ईरान?

Iran News: पूरी योजना के साथ इजरायली-यूएस ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को मार दिया। इजराइल ने अमेरिका के साथ अपने संयुक्त हमले में पिछले दिन ईरान पर 1200 से अधिक गोला-बारूद गिराए।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 1, 2026 2:27 अपराह्न

Iran News
Follow Us
---Advertisement---

Iran News: शनिवार से शुरू हुई इजराइल और ईरान की जंग के दूसरे दिन ही बड़ा घटना घटी। इजरायली-यूएस आर्मी ने रविवार को ईरान के शीर्ष नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को मार गिराया। इसके बाद ईरान ने जवाबी एक्शन में पूरे मध्य पूर्व में यूएस मिलिट्री बेस को टारगेट करते हुए इजराइल, कतर, कुवैत, बहरीन और यूएई में कई धमाके किए। वहीं, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने अमेरिका-इजराइल हमलों में खामेनेई की हत्या की निंदा करते हुए इसे एक बड़ा अपराध बताया है।

Iran News: ईरान में सुप्रीम लीडर चुनने का प्रोसेस शुरू

‘ANI’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी सिक्योरिटी अधिकारी आज से ही अगले सुप्रीम लीडर को चुनने का प्रोसेस शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं। सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी ने कहा कि सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद ट्रांजिशन प्रोसेस रविवार से शुरू होगा।

ईरान की सरकारी मीडिया ने बताया कि हमले में आर्म्ड फोर्सेज के जनरल स्टाफ के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अब्दोलरहीम मौसवी और इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के रक्षा मंत्री मेजर जनरल अजीज नसीरजादेह भी मारे गए। वहीं, ईरान ने यूएन इमरजेंसी मीटिंग में अमेरिका से कहा ‘विनम्र रहें।’ तो अमेरिकी राजनयिक माइक वाल्ट्ज ने पलटवार करते हुए कहा कि इसे इज्जत नहीं देंगे।’

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी तबाह करने की धमकी

‘अल जजीरा’ के अनुसार, इजराइल की वायु सेना का कहना है कि उसने अमेरिका के साथ अपने संयुक्त हमले में पिछले दिन ईरान पर 1200 से अधिक गोला-बारूद गिराए।

अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, ‘ईरान ने अभी कहा कि वे आज बहुत जोरदार हमला करेंगे, जितना उन्होंने पहले कभी नहीं किया। बेहतर होगा कि वे ऐसा न करें, क्योंकि अगर वे ऐसा करते हैं, तो हम उन पर ऐसी ताकत से हमला करेंगे जो पहले कभी नहीं देखी गई।’

अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद अब क्या करेगा ईरान?

‘AP’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के आईआरजीसी ने खामेनेई की हत्या पर कड़ी, पक्की और अफसोस वाली सजा’ देने की चेतावनी दी है। सरकारी फार्स एजेंसी का हवाला देते हुए, आईआरएनए ने कहा है कि वह एक ऐसा ऑपरेशन शुरू कर रहा है जिसे उसने इस्लामिक रिपब्लिक के इतिहास का सबसे खतरनाक हमला कहा है। बयान में कहा गया है कि यह हमला बस कुछ ही पलों में शुरू होगा और पूरे इलाके में कब्जे वाले इलाकों और अमेरिकी आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाएगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 24, 2026

Navdeep Rinwa

अक्टूबर 24, 2026

Rashifal 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026