Benjamin Netanyahu: दुनिया की नजरें पश्चिम एशिया में छिड़ी संघर्ष पर टिकीं हैं। कभी ईरान का पलड़ा भारी नजर आता है, तो कभी इजरायल-अमेरिका की मजबूत जोड़ी की तारीफ में कसीदे गढ़े जा रहे हैं। इसी बीच बीते दिनों इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के मारे जाने का दावा सनसनी की विषय बना। सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों पर चर्चा छिड़ी।
तमाम वायरल दावों को लेकर मची सनसनी के बीच बेंजामिन नेतन्याहू ने खुद नया वीडियो पोस्ट कर दुनिया को चौंका दिया है। दावा किया जा रहा है कि बेंजामिन नेतन्याहू का नया वीडियो देख ईरानी तिलमिला उठे हैं। इसी क्रम में ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने इजरायली पीएम के नाम चेतावनी जारी कर उन्हें निशाना बनाने की बात कही है।
जिंदा या मुर्दा से जुड़े दावे के बीच Benjamin Netanyahu ने दुनिया को चौंकाया!
इजरायली पीएम के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में पीएम बेंजामिन नेतन्याहू कॉफी का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वायरल दावे के मुताबिक पीएम नेतन्याहू के ईरानी अटैक में मारे जाने की बात कही गई। इसको लेकर खूब सनसनी मची और मामला जेरूसलम तक पहुंच गया।
אומרים שאני מה? צפו >> pic.twitter.com/ijHPkM3ZHZ
— Benjamin Netanyahu – בנימין נתניהו (@netanyahu) March 15, 2026
तमाम दावों का खंडन करते हुए बेंजामिन नेतन्याहू ने नया वीडियो साझा किया है। वीडियो में इजरायली पीएम पूर्णत: स्वस्थ्य नजर आने के साथ कॉफी का आनंद भी ले रहे हैं। उन्होंने अपनी 10 ऊंगलियां भी दिखाई हैं जो कथित रूप से 11 ऊंगलियों वाले भ्रम को तोड़ने का काम करेगा। पीएम नेतन्याहू का नया वीडियो दुनिया का चौंकाने का काम कर रहा है।
पीएम नेतन्याहू का नया वीडियो देख तिलमिला उठे ईरानी!
बच्चों का हत्यारा, ये तमगा इजरायली पीएम को ईरानी लोगों ने दिया है। दरअसल, इजरायल द्वारा ईरान पर किए हमलों में भारी संख्या में मासूम बच्चों की मौत हुई थी। इसके बाद से ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर यानी आईआरजीसी लगातार बेंजामिन नेतन्याहू पर निशाना साधने की बात कह रही है। इजरायली पीएम के जिंदा या मुर्दा दावे के बीच नए वीडियो को देख ईरानी लोगों के तिलमिलाने की बात कही जा रही है।
आईआरजीसी ने तिलमिलाए अंदाज में फिर बेंजामिन नेतन्याहू को चेतावनी दी है। ईरानी सेना का कहना है कि अगर नेतन्याहू जिदा हैं तो वो उनका पीछा कर उन्हें मार डालेगा। ये दर्शाता है कि ईरानी किस कदर बेंजामिन नेतन्याहू से खफा हैं और उन्हें मार डालने की धमकी दे रहे हैं। मिडिल ईस्ट में छिड़े संघर्ष के बीच इजरायली पीएम की ये अदा सुर्खियों का विषय बन चुका है।
