---Advertisement---

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन का बदला रुख, गाजा पर कब्जे को लेकर इजराइल को दी ये चेतावनी; PM नेतन्याहू ने फिर भरी ये हुंकार

Israel-Hamas War: मिडिल इस्ट के देश इजराइल और हमास के बीच जंग का दौर जारी है। इस जंग की चपेट में इजराइल और गाजा की आम जनता है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने जंग के क्रम में बड़ा बयान दिया है।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: अक्टूबर 16, 2023 5:43 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Israel-Hamas War: मिडिल इस्ट के देश इजराइल और हमास के बीच जंग का दौर जारी है। इस जंग की चपेट में इजराइल और गाजा की आम जनता है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने जंग के क्रम में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इजराइल को गाजा पर कब्जा करने को लेकर चेतावनी दी है। बाइडेन का कहना है कि ऐसा करना इजराइल के लिए बड़ी गलती होगी। वहीं इस दौरान उन्होंने इजराइल से ये भी उम्मीद की है कि वे घायलों तक दवा-पानी व अन्य सभी जरुरी वस्तुओं की आपूर्ती को जारी रखेंगे।

गाजावासियों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का रुख बदला नजर आया। उन्होंने कहा कि गाजा में आज जो कुछ भी हो रहा है कि उसकी वजह हमास है। ऐसे में हमास के गलतियों की सजा गाजा के निवासियों को देना कहीं से भी उचित नहीं है। अब जो बाइडन के इस बदलते रुख को लेकर चर्चा बढ़ गई है और कहा जा रहा है कि अमेरिका युद्ध के बीच में इजराइल का साथ छोड़ता नजर आ रहा है। हालाकि इस बीच भी इजराइली पीएम नेतन्याहू ने हमास पर हमला के क्रम को जारी रखने की बात कही है और कहा है कि हम उन्हें जड़ से उखाड़ फेकेंगे।

जो बाइडन का इजराइल को संदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक साक्षात्कार के दौरान इजराइल और हमास के बीच चल रहे जंग को लेकर अपने विचार रखे। इस दौरान उन्होंने कहा कि गाजा में जो भी हुआ उसकी वजह हमास के आतंकी थे। ऐसे में गाजा के स्थानिय निवासियों के साथ बर्बरता करना कहीं से भी उचित नहीं है। वहीं उन्होंने इजराइल को संदेश देते हुआ कहा कि गाजा पट्टी को अपने नियंत्रण में रखने की सोचना भी गलत है। जो बाइडन ने गाजा के लोगों के लिए दवा, पानी और भोजन समेत अन्य जरुरी इंतेजाम करने की अपील भी की है।

अमेरिका ने हमास द्वारा किए गए हमले की निंदा की थी और इजराइल के साथ कदम से कदम मिलाने की बात भी कही थी। अब इस बदलते समीकरण के साथ जो बाइडेन का गाजा के समर्थन में जाना इजराइल के लिए झटका माना जा रहा है।

इजराइल का प्रहार जारी

इजराइल के पीएम नेतन्याहू ने हमास को लेकर एक बार फिर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने साप्ताहिक कैबिनेट मीटिंग में कहा है कि हमास पर वार का क्रम जारी रहेगा। हमास सोचता है कि हम इजराइल को तोड़ देंगे लेकिन वो गलत हैं। इजराइल टूटेगा नहीं बल्कि वो हमास को तोड़ेगा। इस दौरान पीएम नेतन्याहू ने युद्ध में मारे गए इजराइली नागरिकों को श्रद्धांजलि भी दी। उन्होंने कहा कि हमें एकता का प्रदर्शन करते हुए युद्ध को जारी रखना है और हमास के साथ दुनिया को भी संदेश देना है।

जारी है भीषण युद्ध का क्रम

इजराइल और हमास के बीच चल रही जंग आज 10वें दिन में प्रवेश कर चुकी है। इस दौरान अब तक हजारों इजराइली नागरिक व दो हजार से ज्यादा गाजा के नागरिकों की मौत होने का दावा किया जा रहा है। इस बीच हमास और इजराइल दोनों जंग में अपने कदम आगे बढ़ा रहे हैं और लगातार युद्ध भीषण रुप धारण करता जा रहा है। इजराइल ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि वो इस बार हमास को जड़ से खत्म करेगा। अब इस क्रम में कयास लगाए जा रहे हैं कि युद्ध का ये क्रम अभी जारी रहेगा और तबाही के और मंजर देखने को मिल सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US Iran War

अगस्त 10, 2026

US-Iran War

अगस्त 9, 2026

India-US Trade Deal

अगस्त 8, 2026

Donald Trump

अगस्त 6, 2026

India-Bangladesh Relations

अगस्त 6, 2026

H-1B Visa

अगस्त 5, 2026

Leave a Comment