---Advertisement---

Israel Iran War: परमाणु ठिकानों के तबाह होने के बाद सुप्रीम लीडर खामेनेई ने घोषित की इमरजेंसी! क्या न्यूक्लियर वॉर की ओर बढ़ रही दुनिया?

सनसनी का एक नया दौर मिडिल इस्ट में एक बार फिर पैर पसारता नजर आ रहा है। Israel Iran War ने न्यूक्लियर वॉर की आशंका पैदा कर दी है जिसके बाद त्रासदी का भीषण दौर देखने को मिल सकता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 13, 2025 10:40 पूर्वाह्न

Israel Iran War
Follow Us
---Advertisement---

Israel Iran War: सनसनी और भय का एक नया दौर मिडिल इस्ट में फिर एक बार पैर पसार रहा है। इस नए घटनाक्रम में ईरान और इजराइल आमने-सामने हैं। बीते रात इजराइल ने ईरान को निशाना बनाते हुए कई रिहायशी इलाकों और परमाणु ठिकानों पर हमला किया है। इजराइल ईरान वॉर के इस दौर को देखते हुए दोनों देशों के सुप्रीम लीडर सतर्क हैं। ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने तो मुल्क में इमरजेंसी घोषित करते हुए पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को चेतावनी दे दी है। Middle East में तेजी से बदल रहे समीकरण और Israel Iran War के बीच सवाल ये है कि क्या दुनिया न्यूक्लियर वॉर की ओर बढ़ रही है? दरअसल, ईरान पहले ही चेता चुका है कि यदि उसे छेड़ा गया है, तो छोड़ेगा नहीं। यही वजह है कि अब ईरानी सेना की जवाबी कार्रवाई पर दुनिया की नजरें टिकी हैं।

ईरान में परमाणु ठिकानों के तबाह होने के बाद सुप्रीम लीडर खामेनेई ने घोषित की इमरजेंसी!

अपुष्ट खबरें हैं कि इजराइल ने ईरान में 6 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। इसमें 4 परमाणु क्षमता वाले ठिकाने थे। तेहरान, अराक, नतांज और इम्फहान में परमाणु सुविधा और क्षमता है। वहीं तबरीज और करमानशाह में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है। इजराइल इरान वॉर के दौरान परमाणु ठिकानों के निशाने पर आने के बाद सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने अपने मुल्क में इमरजेंसी घोषित कर दी है।

खामेनेई ने साफ तौर पर कहा है कि “इस अपराध के साथ, यहूदी शासन ने अपने लिए एक कड़वी, दर्दनाक नियति तैयार कर ली है, जिसे उसे निश्चित रूप से देखना होगा।” ईरानी सुप्रीम लीडर की इस प्रतिक्रिया के बाद Israel Iran War का खौफनाक मंजर दुनिया की आंखों के सामने तैर रहा है। दावा किया जा रहा है कि यदि ईरान ने जवाबी कार्रवाई की, तो निश्चित रूप से तबाही का एक ऐसा मंजर देखने को मिलेगा जो इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा।

क्या Israel Iran War शुरू होने के बाद न्यूक्लियर वॉर की ओर बढ़ रही दुनिया?

ये बड़ा सवाल है जिसका पुख्ता जवाब भविष्य के गर्भ में है। एक बात से दुनिया वाकिफ है कि ईरान परमाणु क्षमता वाला देश है। अमेरिका तक को ये अंदेशा है कि ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के आदेश पर सेना एक बार भी नहीं सोचेगी और परमाणु हमले को अंजाम देगी। ईरानी सेना ने कहा है कि “याद रखें, हमने इसकी शुरुआत नहीं की।” मतलब साफ है कि Israel Iran War की बानगी अभी और भयावह होगी। ईरान का साफ कहना है कि हम इसे ऐसे मुकाम पर पहुंचाएंगे कि इजराइल पश्चाताप करेगा। यही वजह है कि इजराइल इरान वॉर के शुरू होने के बाद न्यूक्लियर जंग को लेकर चर्चा छिड़ गई है। सवाल उठ रहे हैं कि कहीं ईरान परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर दुनिया को चकित ना कर दे।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026